script‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ कल होगी रिलीज, इन 8 कारणों से होगी सुपरहिट! | 8 reasons that will force you to watch Teri Baat Mein Aisa Uljha Jiya | Patrika News
बॉलीवुड

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ कल होगी रिलीज, इन 8 कारणों से होगी सुपरहिट!

शाहिद कपूर और कृति सैनन की मूवी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर सकती है। इसके पीछे 8 कारण हैं जो आपको ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ देखने पर मजबूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो 8 कारण कौन से हैं।

Feb 08, 2024 / 07:09 pm

Suvesh Shukla

8 reasons that will force you to watch Teri Baat Mein Aisa Uljha Jiya

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। मूवी के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। वहीं इसके टाइटल सॉन्ग और दोनों सेलेब्स के डांस मूव्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। आइए मूवी के वो 8 प्वाइंट्स जानते हैं जो इसे देखने पर आपको मजबूर कर सकते हैं।
शाहिद की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ इन आठ रीजन की वजह से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।

पहला कारण: ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। ये ट्रॉयो तीनों तरह की फिल्में पसंद करने वाले दर्शकों को अट्रैक्ट करेगी।
दूसरा कारण: मूवी में कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और एक्शन का भरपूर डोज है। साथ ही मूवी में कुछ हिलेरियस और इमोशनल सीन हैं। मूवी में हर तरह के इमोशन का तड़का मिलेगा।

तीसरा कारण: फिल्म की सबसे खास बात है कि ये एकदम फ्रेश और यूनिक स्टोरी है एक ऐसे आदमी की जो एक रोबोट के प्यार में पड़ जाता है और अपने रिलेशनशिप के लिए कई तरह की मुसीबत झेलता है। मूवी का ये फैक्टर इसे और इंटरेस्टिंग बनाता है।
tbmuj.jpg
चौथा कारण: मूवी में शाहिद कपूर और कृति सैनन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं जो स्क्रीन पर एक शानदार केमिस्ट्री शेयर करते हैं।

music.jpg
पांचवा कारण: किसी भी मूवी में उसके म्यूजिक का बहुत बड़ा रोल होता है। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में कैची और मेलोडियस साउंड ट्रैक है। जिसे तनिष्क बागची, सचिन-जिगर और मितराज ने कंपोज किया है। मूवी के लाल पीली अंखियां, अंखिया गुलाबी और इसके टाइटल ट्रैक जैसे शानदार गाने हैं।
https://youtu.be/XLqmL9cPN1E
छठवां कारण: फिल्म की कहानी और डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है। इसी मूवी से ये दोनो डेब्यू कर रहे हैं। इसका प्लस प्वाइंट है कि ये नए और इनोवेटिव आइडिया के साथ मूवी लेकर आएंगे।
सातवां कारण: मूवी के सफल होने के चांस को बढ़ा देने वाला सांतवा कारण है दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। इन्होंने स्त्री, लुका-छुपी और बाला जैसी हिट मूवीज दी है। जो अपने बेहतर कंटेंट के लिए जानी जाती हैं।
https://youtu.be/GvXDq-P1NB8

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ कल होगी रिलीज, इन 8 कारणों से होगी सुपरहिट!

ट्रेंडिंग वीडियो