
कर्पूर जलाने से वातावरण सुगंधित हो जाता है। यदि रात को कर्पूर जलाया जाए तो नींद अच्छी आती है और मच्छर भागते हैं।

इसके तेल की 4-5 बूंदों को पानी में डालकर नहाने से शरीर में ताजगी बनी रहती है।

सीने में जकड़न होने पर कर्पूर का तेल मलने से भी आराम मिलता है। शरीर में कहीं सूजन या मांसपेशियों में खिंचाव हो तो कर्पूर का मलहम लगाने से लाभ होता है।

पानी में कर्पूर घोलकर घर में इसका पोछा लगाने से भी वातावरण शुद्ध होता है।