scriptहड्डियों से जुड़ी 12 दिलचस्प बातें, जानकर रह जाएंगे हैरान | 12 Interesting Bone Facts That Will Blow Your Mind | Patrika News
बॉडी एंड सॉल

हड्डियों से जुड़ी 12 दिलचस्प बातें, जानकर रह जाएंगे हैरान

Interesting Bone Facts : जन्म के समय शरीर में 300 हड्डियां होती हैं लेकिन मृत्यु के समय तक शरीर में सिर्फ 206 बचती हैं। इसकी वजह कई हड्डियां जैसे खोपड़ी आदि का जुड़कर एक इकाई बन जाना है।

Nov 28, 2023 / 03:11 pm

Manoj Kumar

interesting-bone-facts.jpg

Health news : Interesting Bone Facts

Interesting Bone Facts : जन्म के समय शरीर में 300 हड्डियां होती हैं लेकिन मृत्यु के समय तक शरीर में सिर्फ 206 बचती हैं। इसकी वजह कई हड्डियां जैसे खोपड़ी आदि का जुड़कर एक इकाई बन जाना है। 18 वर्ष की आयु के बाद हड्डियों का विकास बंद होना यानी इनमें फ्यूजन होना है।
How to keep Bone healthy? इन्हें हैल्दी कैसे रखें ?
हड्डियों का घनत्व 30 की उम्र तक बढ़ता है। इसके बाद व्यायाम न करने, कैल्शियम की कमी से डेंसिटी कम होती जाती है।

यह भी पढ़ें

Health Tips : थोड़ा सा चलने या काम करने पर फूलने लगती है सांस, तो तुरंत करें ये घरेलू उपाय

How do broken bones join? कैसे जुड़ती हैं टूटी हड्डियां ?
हड्डियों की क्षतिग्रस्त हुई सतह के तंतु आपस में जुड़कर खुद को सिल लेते हैं और एक नई हड्डी का रूप ले लेते हैं।
The skeleton is useful काम का है कंकाल-
ये हमें सहारा देकर सक्षम बनाता है। दिमाग, दिल और फेफड़ों को सुरक्षा देता है। रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है और उन सभी जरूरी पोषक तत्त्वों को सुरक्षित व नियमित करता है जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं।

यह भी पढ़ें

Weight Loss Tips: तेजी से वजन कम करने के सबसे आसान और कारगर उपाय



Most bones सबसे ज्यादा हड्डियां-
हमारे हाथ, अंगुलियों और कलाई में सबसे ज्यादा 54 हड्डियां होती हैं जो हमें लिखने, कुछ पकड़ने और हर तरह का काम करने में मदद करती हैं।

largest and smallest bone सबसे बड़ी और छोटी हड्डी-
जांघ की 19 इंच लंबी फीमर हड्डी शरीर में सबसे बड़ी होती है। वहीं कान में घुंडी नुमा स्टेपीज नाम की 0.11 इंच की हड्डी सबसे छोटी होती है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम युक्त चीजें लें। विटामिन-डी के लिए सुबह 30 मिनट धूप में जरूर बैठें।

यह भी पढ़ें

Benefits of Almonds: रोज सुबह खाली पेट खाएं 5 भीगे बादाम, जानिए बादाम खाने का सही तरीका और कितना खाएं



Living tissue is जीवित टिश्यू हैं –
हड्डियों में कोलेजन टिश्यूज प्रोटीन होता है जो खुद को हमेशा जीवंत और प्रगतिशील बनाए रखता है। ये शरीर में इतनी तेजी से खुद-ब-खुद बनता व बढ़ता रहता है कि आने वाले सात साल में हमें एक नया कंकाल मिल सकता है।
Are our teeth also bones? हमारे दांत भी हड्डियां हैं?
नहीं, उन्हें हड्डियां नहीं कहा जा सकता क्योंकि उनमें हड्डियों की तरह कैल्शियम और मिनरल्स तो होता है लेकिन कोलेजन टिश्यू नहीं। इसलिए ये लचीले नहीं होते।
Difference between the bones of men and women महिलाओं-पुरुषों की हड्डियों में अंतर-
लगभग समान हैं लेकिन बनावट व आकार का फर्क सिर्फ पेट के नीचे वाले भाग की पेल्विस हड्डियों में है।

यह भी पढ़ें

Health Tips and Health News: उम्र के हिसाब से जानिए आपका वजन कितना होना चाहिए



Bones never turn हड्डियां कभी नहीं घूमती-
आमतौर पर लोगों में भ्रम है कि हड्डियां घूम जाती हैं लेकिन ऐसा नहीं है। हड्डियां नहीं बल्कि उनके जोड़ों में घुमाव होता है। जैसे घुटने के जोड़।
Why do some joints crackle? कुछ जोड़ चटकते क्यों हैं?
मांसपेशी व तंतु (लिगामेंट) विभिन्न जोड़ को सपोर्ट देते हैं। जिसमें लचीली हड्डियां भी मदद करती हैं। इनके घिसने पर जोड़ चटक जाते हैं।

Zhannata gives ‘Funny Bone’ ‘फनी बोन’ देती है झन्नाटा-
यह एक हड्डी नहीं बल्कि कोहनी में मौजूद की एक अल्नर नस है जो बाहर की ओर स्थित है। किसी चीज से टकराने पर इसमें झन्नाहट या दर्द होता है।

यह भी पढ़ें

Weakness Tips : अगर हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है तो इन फूड्स को अपनी डाइट में करें शामिल

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।


Hindi News/ Health / Body & Soul / हड्डियों से जुड़ी 12 दिलचस्प बातें, जानकर रह जाएंगे हैरान

ट्रेंडिंग वीडियो