scriptरेलवे स्टेशन में चल रहे विकास कार्य की चाल रफ्तार के बाद फिर हुई सुस्त | Development work going on in railway station got slow | Patrika News
बिलासपुर

रेलवे स्टेशन में चल रहे विकास कार्य की चाल रफ्तार के बाद फिर हुई सुस्त

संभावना जताई जा रही थी कि अक्टूबर, नबम्बर तक कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या के चलते श्रमिकों की कमी ने एक बार फिर कार्य को प्रभावित कर दिया।

बिलासपुरAug 21, 2020 / 11:37 pm

CG Desk

रेलवे स्टेशन में चल रहे विकास कार्य की चाल रफ्तार के बाद फिर हुई सुस्त

रेलवे स्टेशन में चल रहे विकास कार्य की चाल रफ्तार के बाद फिर हुई सुस्त

बिलासपुर. रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहे लिफ्ट, एस्केलेटर व फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में कुछ समय पहले आई तेजी अब कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव के चलते धीमी हो गई है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो कार्य की गति धीमी जरूर हुई है लेकिन चल रही है। तय लक्ष्य पर कार्य को पूरा करने का पूरजोर प्रयास हो रहा है।
कोविड-19 संक्रमण फैलाव की आशंका पर ट्रेनों के परिचालन पर लगी रोक को अवसर में बदलते हुए मंडल के अधिकारियों ने कार्य में गति लाते हुए लिफ्ट व एस्केलेटर बेस निर्माण व एफओबी गर्डर लांच का कार्य काफी तेजी से पूरा किया। संभावना जताई जा रही थी कि अक्टूबर, नबम्बर तक कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या के चलते श्रमिकों की कमी ने एक बार फिर कार्य को प्रभावित कर दिया। यही कारण है कि कार्य में आई तेजी धीमी हो चुकी है। मालूम हो कि रेलवे स्टेशन के अंदर लगभग 15 करोड़ के कार्य स्वीकृत हैं जिन्हें पूरा करने का लक्ष्य मार्च तक था, लेकिन फंड की कमी के चलते जून तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण पूरे देश में लॉक डाउन की वजह से कार्य बंद हो गया। दुबारा कार्य शुरू के बाद नवम्बर तक का लक्ष्य कार्य पूरा करने रखा गया था। कार्य की रफ्तार धीमी होने से अब निमार्ण कार्य को दिसम्बर तक पूरा करने का अधिकारी दावा कर रहे हैं।
रेलवे स्टेशन में कई कार्य प्रस्तावित है । सभी कार्यों पर काम भी चल रहा है। बीते कुछ दिनों में काम की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है। ठेकेदारों को मजदूरों की पर्याप्त व्यवस्था कर कार्य को जल्द से जल्द पूरा का निर्देश दिया गया है।
पुलकित सिंघल, सीनियस डीसीएम बिलासपुर मंडल

Hindi News/ Bilaspur / रेलवे स्टेशन में चल रहे विकास कार्य की चाल रफ्तार के बाद फिर हुई सुस्त

ट्रेंडिंग वीडियो