scriptबिलासपुर में बलवा… दो पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, इस बात पर हुआ था विवाद, 12 लोग गिरफ्तार | Crime News: 12 people arrested in Bilaspur riot case | Patrika News
बिलासपुर

बिलासपुर में बलवा… दो पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, इस बात पर हुआ था विवाद, 12 लोग गिरफ्तार

Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने उनके घरों पर पथराव कर जमकर बवाल किया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई।

बिलासपुरOct 27, 2024 / 12:13 pm

Khyati Parihar

Crime News
Crime News: बिलासपुर कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम रमतला में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट की स्थिति बनी तो कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को शांत कराया। शनिवार को उसी बात को लेकर एक बार फिर दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस बार पुलिस ने दोनों पक्षों से 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में पुलिस गस्त जारी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे रमतला स्थित बजरंग चौक में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों ही गुट के लोगों को चोट पहुंची। गाली-गलौच का विरोध करने वाले गुट से बबलू का हाथ टूट गया। नीरज दुबे और सुरेश यादव को चोट पहुंची। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुट के खिलाफ कार्रवाई कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अपराध दर्ज कराया। साथ ही स्थानीय लोगों को शांति बनाए रखने कहा।
Crime News

शराब पिने को लेकर हुआ विवाद

बता दें कि शुक्रवार की रात रमतला गांव में दूसरे मोहल्ले के युवक आकर शराब पी रहे थे। जिन्हें मना करने पर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। उस समय वो चले गए। लेकिन बाद में दोबारा आकर कुछ घरों में पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
यह भी पढ़ें

CG Crime News: पुष्पा फिल्म की तर्ज पर गांजे की तस्करी, वाहन में छिपाकर MP ले जा रहे थे 65 किलो गांजा, पुलिस ने 5 को दबोचा

घटना के दूसरे दिन सुबह करीब 10 बजे रमतला निवासी एक युवक हाइवे पर स्थित पंप से पेट्रोल भरवाने गया। इसी दौरान दूसरे गुट के कुछ युवकों ने रात की घटना को लेकर उस पर डंडा से हमला कर सिर फोड़ दिया। घायल युवक को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया गया। माहौल बिगड़ने से पहले कोनी ,सिटी कोतवाली, सरकंडा की पुलिस टीम रमतला गांव पहुंच गई। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और उत्पात (Crime News) मचाने वाले 12 लोगों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत हिरासत में लेकर थाने ले आए। पुलिस टीम गांव में गस्त लगा रही है, ताकि किस भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए।
Crime News

Hindi News / Bilaspur / बिलासपुर में बलवा… दो पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, इस बात पर हुआ था विवाद, 12 लोग गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो