scriptमुझे दावेदारी का अधिकार… कांग्रेस ने नहीं बनाया प्रत्याशी, फिर भी नामांकन लेने पहुंचे पूर्व पार्षद | Cong didn't field candidate, former councilors came to seek nomination | Patrika News
बिलासपुर

मुझे दावेदारी का अधिकार… कांग्रेस ने नहीं बनाया प्रत्याशी, फिर भी नामांकन लेने पहुंचे पूर्व पार्षद

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस का अंदरूनी असंतोष अब सतह पर आने लगा है। पूर्व पार्षद वाजपेयी बिलासपुर से देवेन्द्र यादव को टिकट मिलने के बाद से सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर अपना विरोध जता रहे हैं।

बिलासपुरApr 13, 2024 / 05:08 pm

Shrishti Singh

cong_flag.jpg

Bilaspur News: नेहरूनगर से कांग्रेस के पूर्व पार्षद चन्द्रप्रदीप वाजपेयी ने भी शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन फार्म लिया। काफी दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर दावेदारी कर रहे वाजपेयी बिलासपुर में टिकट वितरण को लेकर विरोध भी कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि एक व्यक्ति-एक पद परंपरा का पालन करते हुए विधायकों को अपने क्षेत्र की सेवा करने दिया जाए। स्थानीय लोगों को टिकट मिलना चाहिए। कांग्रेस का अंदरूनी असंतोष अब सतह पर आने लगा है। पूर्व पार्षद वाजपेयी बिलासपुर से देवेन्द्र यादव को टिकट मिलने के बाद से सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर अपना विरोध जता रहे हैं। उन्होंने जाति के आधार पर राजनीति का विरोध करते 1 अप्रैल को फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस के पुराने नारे, जात पर न पांत पर…, का उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें

शादी के नौ महीने बाद महिला ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष के लोग करते थे प्रताड़ित, पति गिरफ्तार

भूपेश, लखमा, देवेंद्र तीनों के लिए कहा, 5 वर्ष सत्ता में रहे अब संघर्ष करें

एक अन्य पोस्ट पर लिखा है कि भूपेश बघेल, कवासी लखमा, देवेन्द्र यादव तीनों की टिकट काटी जाए। इन तीनों स्थानों से किसी लोकल साथी को प्रत्याशी बनाया जाए। ये तीनों वर्तमान में विधायक हैं। इसके पहले 5 साल सत्ता में रहे हैं। इनकी आवश्यकता छग में हमें है। ये अपना पूरा समय छग में कांग्रेस को मजबूत करने में देें। जब सत्ता में थे तो अब 5 साल संघर्ष करें, पुन: कांग्रेस की सरकार राज्य में बनाएं। उन्होंने नामांकन लेने का उल्लेख करते हुए फोटो भी सोशल मीडिया पर डाली है।

राहुल से मिल कर रखी बात

वाजपेयी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी से दिल्ली में मिलकर अपनी बात रख चुके हैं। जब तक बी-फॉर्म नहीं आ जाता, वे मैदान में हैं। इसके बाद जो पार्टी का निर्देश होगा, वो करेंगे। पार्टी के विरोध में चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बाहरी प्रत्याशियों के कारण पहले भी बिलासपुर का नुकसान हुआ है। यह परंपरा बदलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें

Rajnath Singh Live in CG: पाकिस्तान भी पहले भारत को आंख दिखाती, PM मोदी ने किया करिश्मा की…दहाड़ उठे राजनाथ सिंह

अचानक आया दिल्ली से बुलावा, प्रचार छोड़ पहुंचे
राहुल गांधी के बुलावे पर अचानक दिल्ली के लिए गए देवेंद्र, चुनाव तैयारियों पर हुई चर्चा, शुक्र को लौटे

गुरुवार को बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव को अचानक से दिल्ली का बुलावा आया। इसके बाद वो प्रचार छोड़कर तुरंत दिल्ली के लिए निकल गए। मिली जानकारी के अनुसार यादव को राहुल गांधी ने अचानक दिल्ली बुलाया था, हलांकि किस मामले के लिए बुलाया गया, क्या चर्चा हुई यह तो स्पष्ट नहीं हो रहा है लेकिन कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बातचीत हुई है। इसके बाद शुक्रवार को वापस कांग्रेस प्रत्याशी बिलासपुर लौट आए और चुनाव प्रचार का कार्य आरंभ कर दिया। शुक्रवार को यादव लोरमी में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए। हलांकि अचानक दिल्ली दौरे को लेकर कई प्रकार की अपुष्ट बातें चल रही हैं।

 

Hindi News/ Bilaspur / मुझे दावेदारी का अधिकार… कांग्रेस ने नहीं बनाया प्रत्याशी, फिर भी नामांकन लेने पहुंचे पूर्व पार्षद

ट्रेंडिंग वीडियो