Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक बैल को एक युवक ने फर्सी से बेरहमी से मारकर घायल कर दिया है। यह पूरा मामला कोटा नगर के कोट सागर पारा वार्ड नं. 13 का है।
मिली जानकारी के अनुसार कोटा नगर के कोट सागर पारा वार्ड नं. 13 निवासी किशोर बंसल के घर में घुस गया और कुछ सामान को खा गया जिससे नाराज होकर किशोर बंसल ने फर्सी से बैल पर वार कर दिया। घायल बैल के शरीर में ही फसा रहा फर्सी जिसे देख बैल मालिक व स्थानीय लोगों ने कोटा थाना की डायल 112 को कॉल कर घटना की सूचना दी। इस वारदात से लोगों में आक्रोश है।
घटना की जानकारी मिलते ही मचा हड़कंप
घायल बैल को देखकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। बैल के मालिक हरीश कुमार साहू और स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी किशोर बंसल को हिरासत में लेकर कोटा थाना ले गई।