
Yamaha RX100 Update: 90s के दौर में यामाहा की बेहद पॉपुलर बाइक RX100 के बारे में आपने सुना होगा। उस दौर में यह सबसे सफल बाइक के रूप में आई थी। लेकिन एमिशन नॉर्म्स में यह बाइक खरी नहीं उतर सकती जिसके चलते इसे 1996 में बंद कर दिया गया था। इस बाइक के डिजाइन से लेकर इनके दमदार इंजन तक ने लोगों को अपनी तरफ चुंबक की तरह खींचा था।
नब्बे के दौर में हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक भी आई थी लेकिन यामाहा की RX100 आगे इसकी एक न चली , हालाकि अब यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। बीच में ख़बरें आती रही हैं कि यामाहा RX 100 की फिर से वापसी होगी लेकिनकंपनी की तरफ से कोई ठोस जानकारी नहीं मिली थी। लेकिन अब इस बाइक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
नई RX100 को लेकर कंपनी ने क्या कहा?
EX100 को लेकर यामाहा इंडिया के चेयरमैन ईशिन चिहाना से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कैसे वह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में RX100 के इतिहास से अच्छी तरह वाकिफ थे, लेकिन वह इस बात को भी अच्छी तरह से जानते हैं कि भारत में यह बाइक सभी उम्र के राइडर्स के लिए कितनी प्रतिष्ठित थी, उन्होंने यह भी बताया कि यामाहा RX100 भारत के लिए काफी खास मॉडल है , इसके डिजाइन, साउंड और पावर की वजह से यह बाइक काफी लोकप्रिय रही है। लेकिन अब इसको कम से कम 200cc इंजन के साथ लाना होगा लेकिन यह भी है कि इसमें पहले जैसी आवाज़ मिलना संभव नहीं होगा।
तो क्या बड़ा इंजन मिलेगा नई RX100 में:
ईशिन चिहाना के मुताबिक कंपनी RX100 के नाम को खराब नहीं करना चाहती है, इसलिए जब तक हम आश्वस्त नहीं हो जाते कि हम नए मॉडल में भी एक हाई परफॉर्मेंस के साथ, एक हल्की बाइक का उत्पादन कर सकते हैं, हम इसे तब तक लॉन्च नहीं करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में अभी नई RX100 की वापसी की उम्मीद करना ठीक नहीं है इसके आने में अभी समय है। इसमें कुछ नए बदलाव भी होना तय है और यह कम से कम 200cc इंजन के साथ आ सकती है।
Published on:
28 Jun 2023 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
