scriptशहर को मिलेंगे 1037 सफाई कर्मचारी | The city will get 1037 sanitation workers | Patrika News
बीकानेर

शहर को मिलेंगे 1037 सफाई कर्मचारी

नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। सफाई कर्मचारी भर्ती के तहत निगम में 1037 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। नगर पालिका देशनोक, नोखा और श्रीडूंगरगढ़ में सफाई कर्मचारी भर्ती होगी।

बीकानेरSep 29, 2024 / 12:01 am

Vimal

बीकानेर.प्रदेश में सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया को एक बार फिर से प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए नई विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश की नगरीय निकायों में कुल 23820 पदों पर भर्ती होगी। इनमें से नगर निगम बीकानेर में 1037 सफाई कर्मचारी मिलेंगे। वहीं नगर पालिका देशनोक में 46, नोखा में 102 और श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में 247 सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। आवेदन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से प्रारंभ होगी व 6 नवंबर तक आवेदन भरे जा सकेंगे। इस बार एक आवेदक एक ही नगरीय निकाय में आवेदन कर सकेगा।
कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं

सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं होगी। विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है। आवेदक को एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिंग करने के बाद एक बारीय पंजीयन करवाना होगा। ई मित्र के माध्यम से या जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन जमा होगा। आवेदन शुल्क सामान्य अनारक्षित श्रेणी के लिए 600 रुपए, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 400 रुपए और दिव्यांगजन अभ्यर्थी के लिए 400 रुपए निर्धारित है।
आवेदन में त्रुटी सुधार 11 नवंबर से

ऑनलाइन आवेदन में अगर किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है अथवा जानकारी में संशोधन करवा हो तो यह कार्य 11 नवंबर से प्रारंभ होगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में संशोधन 11 से 25 नवंबर तक करवा सकेंगे। आवेदन में इस बार जनाधार संख्या अंकित करनी आवश्यक होगी।
… फिर भी जनसंख्या के अनुपात में कम

प्रत्येक एक हजार की जनसंख्या पर चार सफाई कर्मचारियों का प्रावधान है। इसके अनुसार एक लाख की जनसंख्या पर 400 कर्मचारी होते है। नगर निगम क्षेत्र की जनसंख्या 8 लाख से अधिक बताई जा रही है। इसके अनुसार निगम में कम से कम 3200 सफाई कर्मचारी होने चाहिए। निगम में वर्तमान में 1661 पद सफाई कर्मचारियों के स्वीकृत है। 1037 सफाई कर्मचारी और मिलने के बाद भी यह संख्या 2698 होगी। 500 सफाई कर्मचारी फिर भी जनसंख्या के अनुपात में कम रहेंगे।
सफाई कर्मचारी भर्ती – एक िस्थति

07 अक्टूबर से प्रारंभ होगी आवेदन प्रक्रिया

06 नवंबर तक भर सकेंगे आवेदन

11 नवंबर से आवेदन में संशोधन सुधार

1037 पदों पर निगम में होगी भर्ती
1432 पदों पर जिले के चारो निकायों में होगी भर्ती

Hindi News / Bikaner / शहर को मिलेंगे 1037 सफाई कर्मचारी

ट्रेंडिंग वीडियो