हालांकि सुबह पहले घंटे में आसमान साफ दिखाई दे रहा था। धूप निकलने की उम्मीद भी थी, लेकिन जैसे ही दिन आगे बढ़ता गया, पहले हल्के और बीच-बीच में गहरे बादल आसमान पर छाए दिखाई दिए। सूर्य तकरीबन पूरे दिन ही बादलों की ओट में छिपा रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 21. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि रविवार के 24.3 डिग्री से तकरीबन तीन डिग्री कम रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ा दिखाई दिया, जो 12.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यह 11.7 डिग्री सेल्सियस था।