
Strya Bull: आवारा सांड ऐसे ले गया एक किशोर की जिंदगी
बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में घर से किसी काम से जा रहे किशोर की स्कूटी को आवारा पशु ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन व राहगीर उसे पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीछवाल छाने के हैड कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि यूपी के गोरखपुर जिला हाल करणी निवासी आरब भट्ट (17) पुत्र सत्येन्द्र रविवार शाम को स्कूटी से जा रहा था। तभी रामपुरा बाइपास पर सड़क पर अचानक आवारा पशु आ गया, जिससे स्कूटी सवार आरब गंभीर घायल हो गया। उसे राहगीर व परिजन घायलावस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजन रो पड़े शव देख
पुलिस के मुताबिक परिजनों ने रविवार रात को मृतक आरब की मां को हादसे की सूचना नहीं दी। सुबह जब आरब की मां को हादसे का पता चला तो वह अपनी सुधबुध खो बैठी। मोर्चरी के आगे वह शव को देखते ही फू ट-फू ट कर रोने लगी। बेहोश भी हुई। बाद में वहां मौजूद परिजनों व परिचितों ने उसे संभाला। इस दौरान वह कई बार बेसुध भी हुई। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को ले गए।
आए दिन होते हैं हादसे
इस बारे में आदर्श शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि का कहना है कि नगर निगम की ओर से गोशाला का संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद आवारा पशुओं को गोशाला में नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके चलते आवारा पशुओं से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसमें कई लोग घायल हो रहे हैं या तो जान ही गवां दे रहे हैं।
Published on:
15 Feb 2022 12:09 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
