scriptपत्नी की ब्रेन हेमरेज से हुआ लाखों का कर्ज… परेशान करने लगे जब साहूकार, पूरे परिवार ने दी जान | Harassed over loan, three of a family commit suicide in bikaner Rajasthan | Patrika News
बीकानेर

पत्नी की ब्रेन हेमरेज से हुआ लाखों का कर्ज… परेशान करने लगे जब साहूकार, पूरे परिवार ने दी जान

बीकानेर जिले में एक परिवार के तीन लोग मृत मिले, किशोर बेटे की हालत गंभीर, सामूहिक आत्महत्या करने का अंदेशा, आर्थिक तंगी मानी जा रही वजह

बीकानेरOct 01, 2024 / 08:45 pm

pushpendra shekhawat

राजस्थान में मंगलवार को एक हंसता खेलता परिवार ने कर्ज के बोझ दबे अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार पर यह कर्ज पत्नी की बीमारी के चलते हुए हुआ था। उसके बाद साहूकारों ने गृहस्वामी को परेशान करना शुरू कर दिया। जिससे तंग आकर पूरा परिवार ने विषाक्त खाकर जान दे दी। परिवार में बस अब किशोर बचा है, जिसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। बीकानेर जिले में हुए इस हृदय विदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि मूर्ति सर्कल 5 सी 42 में चार जनों ने विषाक्त पदार्थ पी लिया। इससे राहुल (44) पुत्र मूलचंद मारू, उसकी पत्नी रुचि मारू (42) एवं बेटे अराध्य मारू (7) की मौत हो गई। जबकि 15 वर्षीय चैतन्य उर्फ चीकू को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण आर्थिक तंगी माना जा रहा है।

मेडिकल का काम था

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह लोग किराए के मकान में रहते थे। मृतक राहुल दवाओं का होलसेल व्यापारी था। राहुल की पत्नी रुचि को ब्रेन हेमरेज से पीड़ित थी। जिसके इलाज में काफी रुपया खर्च हुआ। उसने कई लोगों से रुपए उधार लिए थे। बैंकों से भी कर्ज ले रखा था। कर्ज देने वाले तकाजा करने लगे थे। पति-पत्नी में इसी के चलते काफी झगड़ा भी होता था।

चीकू ने बुआ को दी सूचना

पुलिस अधीक्षक सागर ने बताया कि पति-पत्नी ने विषाक्त खाया और दोनों बेटों को दूध में मिलाकर पिलाया था। दोपहर में चीकू को होश आया, तो उसने अपनी बुआ को हादसे की जानकारी दी। तब बुआ अपने बेटे के साथ घर पहुंची और पुलिस को बताया।

Hindi News / Bikaner / पत्नी की ब्रेन हेमरेज से हुआ लाखों का कर्ज… परेशान करने लगे जब साहूकार, पूरे परिवार ने दी जान

ट्रेंडिंग वीडियो