
बीकानेर जिले में जमीन खरीदना हुआ महंगा; डीएलसी दरों में दस फीसदी बढ़ोतरी
बीकानेर. शहर की व्यास कॉलोनी, सादुल गंज और पवनपुरी में अब Buying land जमीन खरीदना और महंगा हो जाएगा। सोमवार को कलक्ट्रेट में जिला दर निर्धारण कमेटी की बैठक में इन कॉलोनियों की DLC Rates डीएलसी दरों में दस फीसदी बढ़ोतरी करने का निर्णय किया गया। बैठक में महाजन और लूणकरनसर में 5 प्रतिशत तथा श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, नोखा, कोलायत, बज्जू तथा बीकानेर में कृषि भूमि की डीएलसी दर 10.10 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय किया गया।
बैठक में ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रिहायसी, कृषि, व्यावसायिक भूमि की डीएलसी दरों को व्यावहारिक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित की गई दरें सभी वर्गों की पहुंच में होनी चाहिए। कल्ला ने कहा कि जितनी डीएलसी दरें अधिक होंगी, उतनी ही रजिस्ट्री कम होने की आशंका रहती है। इससे दोहरा नुकसान होगा।
जनप्रतिनिधियों से लिए सुझाव
बैठक में खाजूवाला विधायक गोविन्दराम मेघवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और व्यावसायिक भूमि की दरों में ज्यादा वृद्धि नहीं करने का सुझाव दिया। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने उप पंजीयक और जिले के तहसीलदारों की ओर से अपने क्षेत्र में भूमि की प्रस्तावित डीएलसी दरों के बारे में जानकारी दी और जनप्रतिनिधियों से इन दरों पर व्यावहारिक सुझाव लिए। सुझावों के आधार पर डीएलसी का पुनिर्धारण किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) एएच गौरी, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराणा, रजिस्ट्रार स्टाम्प एवं मुंद्राक ऋषि बाला श्रीमाली, पंचायत समिति बीकानेर की प्रधान राधा देवी, श्रीडूंगरगढ़ प्रधान सहित तहसीलदार उपस्थित थे।
Published on:
03 Sept 2019 02:08 pm

बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
