scriptबीकानेर : ढाई महीने की कसरत के बाद वार्डों की तस्वीर अब साफ | Bikaner: After two and a half months of work, the picture of wards is | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर : ढाई महीने की कसरत के बाद वार्डों की तस्वीर अब साफ

bikaner news : नगर निगम क्षेत्र वार्ड परिसीमन : सरकार ने 80 वार्डों का गजट नोटिफिकेशन किया जारी, सीमा में अब नहीं होगा बदलाव; शहर में कई वार्ड टूटे, नए क्षेत्र जुड़े अब तलाश रहे नई जमीन

बीकानेरAug 26, 2019 / 09:44 am

Jitendra

Bikaner: After two and a half months of work, the picture of wards is

बीकानेर : ढाई महीने की कसरत के बाद वार्डों की तस्वीर अब साफ

बीकानेर. वार्डों के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन Municipal area ward delimitation पर सरकार की मुहर के साथ ही बीकानेर नगर निगम क्षेत्र के वार्डों की स्थिति साफ हो गई है। निगम क्षेत्र में 60 से 80 वार्डों के गठन होने से कई पुराने वार्ड टूटे हैं और कई वार्डों में नए क्षेत्र जुडे़ हैं। वार्ड पुनर्गठन के बाद अब राजनीति से जुडे़ लोगों की हलचल भी बढ़ गई है। इस साल के अंत तक होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर परिसीमन के बाद बनी वार्डों की स्थिति जानने के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। राजनीतिक पार्टियों से जुडे़ लोग नए परिसीमन और वार्डों के आरक्षण के मद्देनजर एक से अधिक वार्डों में सक्रिय हो गए हैं।
हालांकि प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस निकाय चुनावों के रंग में पूरी तरह रंगी नजर नहीं आई हैं, लेकिन दोनों पार्टियों के नेताओं ने चुनावों को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। दोनो पार्टियांे के पदाधिकारी प्रदेश नेतृत्व से मिलने वाले निर्देशों तथा अध्यक्ष सहित वार्डों के आरक्षण लॉटरी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पार्षद बनने के इच्छुक कार्यकर्ताओं ने चुनावी मैदान में उतरने के संकेत देने शुरू कर दिए हैं।
कुछ वार्डों में अधिक जनसंख्या
वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर हुए पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन कार्य में निगम क्षेत्र के कई वार्डों में गाइडलाइन से अधिक जनसंख्या है। नगर निगम के सहायक नगर नियोजक संतोष कुमार मीणा ने बताया कि वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार प्रत्येक वार्ड में 7816 जनसंख्या निर्धारित थी। इसमें गाइडलाइन के अनुसार कम से कम 7034 और अधिकतम 8598 जनसंख्या हो सकती थी, लेकिन कई वार्डों में इससे अधिक भी जनसंख्या रही है। इसकी स्वीकृति डीएलबी से मिल गई है।
कांग्रेस संतुष्ट, भाजपा नाखुश
वार्डों के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन कार्य पर कांग्रेस ने संतुष्टि जताई है। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बताया कि कुछ वार्डों में परिसीमन कार्य के तहत कुछ कमियां रही थी। जो कमियां सही थी, उन पर तथ्यों के साथ आपत्तियां दर्ज हुई थी, उनका निस्तारण हुआ है। निगम में नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार भी परिसीमन कार्य से संतुष्ट हैं। वहीं शहर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि वार्डों के परिसीमन में राजनीतिक हस्तक्षेप रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन मनमाने तरीके से किया गया है। कमियों पर गौर नहीं किया गया। महापौर नारायण चौपड़ा ने बताया कि कई आपत्तियों का निस्तारण हुआ है।
परिसीमन का कार्य पूरा
नगर निगम क्षेत्र के वार्डों के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन का काम पूरा हो गया है। डीएलबी से अंतिम प्रकाशन के लिए कॉपी जारी हो चुकी है। अंतिम प्रकाशन के लिए वार्डों के परिसमीन की स्थिति सरकार के ई-गजट पर अपलोड कर दी गई है। नगर निगम को सौंपा गया कार्य पूरा हो गया है।
प्रदीप के गवांडे,
आयुक्त, नगर निगम बीकानेर

Hindi News / Bikaner / बीकानेर : ढाई महीने की कसरत के बाद वार्डों की तस्वीर अब साफ

ट्रेंडिंग वीडियो