scriptभाजपा ने बिहारी को सौंपी जिले की कमान | Bihari Lal bishnoi new BJP's district president | Patrika News
बीकानेर

भाजपा ने बिहारी को सौंपी जिले की कमान

भाजपा ने सोमवार को बीकानेर देहात की कमान नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई को सौंप दी।

बीकानेरJan 29, 2019 / 10:26 am

dinesh kumar swami

Bihari Lal bishnoi new BJP's district president

भाजपा ने बिहारी को सौंपी जिले की कमान

बीकानेर. भाजपा ने सोमवार को बीकानेर देहात की कमान नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई को सौंप दी। विधानसभा चुनाव में बीकानेर देहात के अधीन आने वाले खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़ और कोलायत क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हार गए थे। इसके बाद से संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट चल रही थी। देहात जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद को हटाकर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष बिहारी बिश्नोई को बनाया गया है।
कद बढ़ा
बिहारीलाल बिश्नोई पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने नोखा से कांग्रेस के कद्दावर नेता रामेश्वर डूडी को हराया था। इसके बाद अब संगठन में देहात जिलाध्यक्ष बनाकर इनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने बिहारीलाल बिश्नोई के कद को बढ़ाया है।

लग रहे थे आरोप
भाजपा के मौजूदा देहात जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद को देहात की कमान सौंपने के बाद सबसे पहले भाजपा नेता देवीसिंह भाटी ने विरोध जताया था। इसके बाद भी पार्टी अपने निर्णय पर कायम रही।विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर हारने के कारणों में जिलाध्यक्ष को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। अब लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी ने बड़ा बदलाव कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया है।

Hindi News/ Bikaner / भाजपा ने बिहारी को सौंपी जिले की कमान

ट्रेंडिंग वीडियो