scriptBijnor News: दो पति पसंद नहीं आए तो छोड़े, तीसरे को भी छोड़ने की तैयारी, रोते हुए पुलिस के पास पहुंचा पति | In Bijnor she did not like two husbands leave them prepare to leave third one too | Patrika News
बिजनोर

Bijnor News: दो पति पसंद नहीं आए तो छोड़े, तीसरे को भी छोड़ने की तैयारी, रोते हुए पुलिस के पास पहुंचा पति

Bijnor News Hindi: पत्नी को प्रताड़ित करने के तो मामले आम हो गए हैं। लेकिन अब पति को सताने के केस भी सामने आने लगे हैं।

बिजनोरAug 28, 2024 / 07:02 am

Mohd Danish

In Bijnor she did not like two husbands leave them prepare to leave third one too

यह सांकेतिक तस्वीर है।

Bijnor News Today: पहले एक जीवन साथी का साथ छोड़ा, फिर दूसरे से भी दूरी बना ली। तीसरी शादी करने के बाद भी हमसफर नहीं भाया। उत्पीड़न का आरोप लगाकर एक महिला ने पुलिस अफसरों से गुहार लगाई तो मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। यहां जांच हुई तो भेद खुल गया।
बिजनौर पुलिस लाइन में स्थित परिवार परामर्श केंद्र में ऐसा ही मामला सामने आया। केंद्र की सदस्य सुमन चौधरी ने बताया कि एक महिला ने पति की शिकायत की थी। पति-पत्नी दोनों को बुलाया गया। पति ने रोते हुए बताया कि पत्नी की यह दूसरी शादी है। बच्चा भी पहले पति से है। केंद्र से ही पहले पति को फोन किया गया, तो उसने बताया कि वह पहला नहीं दूसरा पति है, बच्चा भी उसका नहीं है। दोनों पति पसंद नहीं आने पर उसने छोड़ दिए।
यह सुनकर सब हैरान रह गए। तब पति ने बताया कि जब से शादी की है, महिला उसका लगातार उत्पीड़न कर रही है। मारपीट का आरोप भी झूठा लगा रही है। भेद खुलने लगा तो महिला चुपचाप वहां से निकल गई, उसने रजिस्टर पर साइन भी नहीं किए।
सुमन चौधरी का कहना है कि बदलते दौर में पुरुष भी पीड़ित हो रहा है। सुनवाई के दौरान ऐसे भी मामले आते हैं, जिनमें पति की गलती नहीं होती बल्कि महिला ने बिना वजह आरोप लगाकर प्रताड़ित किया।

Hindi News/ Bijnor / Bijnor News: दो पति पसंद नहीं आए तो छोड़े, तीसरे को भी छोड़ने की तैयारी, रोते हुए पुलिस के पास पहुंचा पति

ट्रेंडिंग वीडियो