scriptबिजनौर में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, ठंड से छूटी लोगों की कंपकंपी | Hail accompanied by rain in Bijnor | Patrika News
बिजनोर

बिजनौर में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, ठंड से छूटी लोगों की कंपकंपी

Bijnor News: जिले में गुरुवार शाम से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देर रात तेज बारिश हुई। शुक्रवार को पूरे दिन 17 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलती रही।

बिजनोरFeb 02, 2024 / 07:20 pm

Mohd Danish

hail-accompanied-by-rain-in-bijnor.jpg
Bijnor News Today: पश्चिमी यूपी में बुधवार से ही मौसम बदला हुआ है। बिजनौर जिले में गुरुवार को शीतलहर चलने के साथ ही ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट हुई है। वहीं, मौसम विभाग अगले चार दिन तक बारिश होने की संभावना जता रहा है। जिले में गुरुवार को 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
धीरे-धीरे बादल झमाझम बरसे
वहीं, बारिश के साथ तेज हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छूटी रही। सुबह बारिश के बाद धूप निकल आई लेकिन, इसके बाद आसमान में काले बादल छा गए। धीरे-धीरे बादल झमाझम बरसे। बताया गया कि नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, भागूवाला, नांगलसोती सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ओलावृष्टि होने से सर्दी अधिक बढ़ गई है। तेज हवा ने भी मौसम का रूख बदल दिया।
यह भी पढ़ें

रामपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, बोले- गठबंधन में झप्पी से ज्यादा झगड़े की झंकार

तापमान में दर्ज हुई गिरावट
उधर, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी जिले में तेज गरज, ओलावृष्टि के साथ बारिश की चेतावनी जारी की। बारिश होने से गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।

Hindi News/ Bijnor / बिजनौर में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, ठंड से छूटी लोगों की कंपकंपी

ट्रेंडिंग वीडियो