
आश्रम
पोस्ट मेट्रिक आश्रम उसूर में अध्ययनरत छात्रा सुशीला पूनम की अस्पताल में मौत हो गई। बताया गया कि छात्रा मलेरिया से ग्रस्त थी। अब प्रशासन इस मामले में जल्द ही जांच शुरू करेगा। सहायक आयुक्त ट्राइबल केएस मेश्राम इसकी जांच करने वाले हैं।
इस मामले में सहायक आयुक्त ने कहा, छात्रा की हालत नाजुक कैसे बनी? जिम्मेदारों ने इलाज में लापरवाही क्यों बरती ? इसकी तस्दीक की जाएगी। मामले में हॉस्टल वार्डन को तलब किया जाएगा,जिसके बाद प्रतिवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अब छात्रा की मौत के बाद से जिले में एक बार फिर आश्रम-छात्रावासों में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।
जानिए क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को जिला अस्पताल में उसूर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की 11 वीं की छात्रा सुशीला पुनेम ने तोड़ा दम दिया। सुशीला पुनेम को गंभीर अवस्था मे बुधवार को उसूर सीएचसी में एडमिट कराया गया था जहां मरीज की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान करीब शाम 6 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद जिला अस्पताल से बिना पोस्ट मार्टम के छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक छात्रा दुरस्त और अंदरूनी गांव कमलापुर की रहने वाली थी। वह विज्ञान संकाय की छात्रा रही।
छात्रावास से छुट्टी लेकर घर गई थी छात्रा
हॉस्टल वार्डन कमला नेताम ने बताया की छात्रा सोमवार 21 नवंबर को छात्रावास से छुट्टी लेकर घर गई हुई थी। घर जाने से पहले वह स्वस्थ थी। जिला अस्पताल के सीएस डॉ यशवंत ध्रुव की माने तो मेडिको लीगल केस नही होने के कारण बिना पीएम के शव सौंपा गया है।
आठ दिनों से बीमार थी छात्रा
जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ यशवंत ध्रुव ने बताया की छात्रा को अवचेतन अवस्था में उसूर सीएचसी में परिजनों ने लाया था। वह बीते आठ दिनों से बीमार थी। सीएचसी में आरडीटी किट के माध्यम से जांच की गई थी जिसमे मलेरिया पॉजिटिव पाया गया था। गंभीर अवस्था में मरीज को जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया जहां वेंटीलेटर रख कर इलाज किया जा रहा था। डॉ यशवंत ध्रुव ने बताया कि अभी तक जो परिणाम हैं आरडीटी किट के रिपोर्ट के आधार पर मलेरिया से मौत माना जा रहा है। जिला अस्पताल में लिए गए नमूनों के परिणाम आने अभी बाकी हैं।
Published on:
25 Nov 2022 02:11 pm

बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
