2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल

लाडली बहना योजना के 3 हजार कब? कुंभकरण बन कांग्रेस ने उठाया मुद्दा, देखें वीडियो

MP News : मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, परिवहन विभाग घोटाला समेत भ्रष्टाचार के कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया।

Google source verification

MP News : मध्यप्रदेश विधानसभा के बाहर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन देख हर कोई हैरान है। गुरुवार को बजट सत्र के सातवें दिन कांग्रेस दल के कई नेताओं ने प्रदेश की भाजपा(MP BJP) सरकार को कुंभकरण बताते हुए अनोखा प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना(Ladli Behna Yojana), परिवहन विभाग घोटाला समेत भ्रष्टाचार के कई मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया। कांग्रेस विधायक दिनेश जैन कुंभकरण बनकर गांधी प्रतीमा के पास लेट गए। साथ ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत अन्य कांग्रेसी बीन बजाकर कुंभकरण बने विधायक को नींद से उठाते नजर आए।