5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, ये हैं विटामिन बी12 रिच सुपर फूड

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: विटामिन बी 12 का नाम आते ही आपके जेहन में यह सवाल जरूर आता होगा कि आखिर ये विटामिन बी 12 क्या है, यह बॉडी पर कैसे काम करता है, Body के लिए क्यों है जरूरी...

2 min read
Google source verification
vitamin_btwelve_rich_super_food.jpg

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: विटामिन बी 12 का नाम आते ही आपके जेहन में यह सवाल जरूर आता होगा कि आखिर ये Vitamin B12 क्या है, ये बॉडी पर कैसे काम करता है। तो इसका आसान जवाब ये है कि Vitamin12 नर्वज (Nerves) के स्वास्थ्य को सही रखने के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह माइलिन के प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है। माइलिन नर्वज (Nerves) के चारों ओर की एक प्रोटेक्शन लेयर है। जब Vitamin B12 कम होता है तो यह प्रोटेक्शन कमजोर हो सकता है, इसके कारण नर्व (Nerve) की लेयर डैमेज हो जाती है, जिसका सबसे पहला असर दिखता है हाथ-पैर में झुनझुनी होना।

ये है Vitamin B12 के सुपर फूड

Vitamin B12 की कमी रोकने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आपके शरीर में इस विटामिन की कमी ना रहने दें। इसके लिए आप भरपूर मात्रा में Vitamin B12 युक्त खाद्य पदार्थ खाएं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारा शरीर Vitanmin B12 नहीं बनाता है। इसे खाद्य पदार्थों और सप्लीमेंट के रूप में ही लिया जा सकता है। लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं तो डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर वीगन हैं तो यह आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे लोगों को विटामिन बी12 के इंजेक्शन या अन्य सप्लीमेंट्स लेने होते हैं। वहीं अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए मांस, मछली, पोल्ट्री, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण न करें नजरअंदाज

- तेजी से सांस लेना या सांस लेने में परेशानी

- अपच

- भूख में कमी

- आंखों की समस्याएं

- कमजोरी महसूस करना

- थकान महसूस होना

- डिमेंशिया

- धड़कन का अनियमित होना

- बार-बार दस्त

- घाव वाली या लाल जीभ, मुंह में छाले

- मांसपेशियों में कमजोरी

ये भी पढ़ें :Weight Loss : न छोड़ना पड़ेगा मीठा, ना ही करनी पड़ेगी डाइटिंग इस सेफ तरीके से तेजी से कम होगा वजन
ये भी पढ़ें :किसी लग्जरी होटल से कम नहीं वंदे भारत का स्लीपर वर्जन, लुक देखकर खुश हो जाएगा दिल