scriptबेमौसम बारिश ने बर्बाद की फसलें, अब सरकार से मदद की गुहार लगा रहे किसान | unseasonal rains ruined crops farmers pleading for help to government | Patrika News
भोपाल

बेमौसम बारिश ने बर्बाद की फसलें, अब सरकार से मदद की गुहार लगा रहे किसान

अबतक 900 से अधिक किसानों की शिकायतें सरकार तक पहुंची।

भोपालJan 18, 2022 / 10:51 pm

Faiz

Video news

बेमौसम बारिश ने बर्बाद की फसलें, अब सरकार से मदद की गुहार लगा रहे किसान

भोपाल. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। हालांकि, सरकार ने उन्हें हरसंभव मदद का वादा किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मैदान में उतरकर स्वयं स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

मंत्रियों को भी कहा गया है कि, वे भी मैदान संभाल लें। कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर पीड़ितों की ओर से लगातार शिकायतें आ रही हैं। अभी तक 900 से अधिक शिकायतें विभिन्‍न माध्यमों से सरकार तक पहुंच चुकी हैं। इसमें सीएम हेल्पलाइन, सीएम समाधान और जनसुनवाई प्रमुख हैं।

 

यह भी पढ़ें- बढ़ रहा है कर्ज का बोझ, 34 हजार कर्जदार है यहां का हर शख्स, वित्तीय वर्ष में पांचवी बार उधार लेगी सरकार

 

सरकार का दावा

राज्य सरकार तक पहुंचने वाली शिकायतें के मामले में दावा किया जा रहा है कि, 9.90 प्रतिशत का निराकरण किया जा चुका है। शेष मामले में कार्रवाई में है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद क्षतिग्रस्त फसल के नुकसान का मुआवजा मिलेगा। वहीं, प्राकृतिक आपदा, ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई भी की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें- घर में रहकर ही संक्रमित हो रहे बच्चे और बुजुर्ग, ये कम्यूनिटी स्प्रेड नहीं लापरवाही है


ये शिकायतें आई सामने

-ओलावृष्टि से फसल खराब होना, नष्ट होने से मुआवजा राशि न मिलने संबंधी 471 शिकायतें सामने आईं।

-प्राकृतिक प्रकोप, प्राकृतिक आपदा से मकान छतिग्रस्त होना, पशुपक्षी हानि होने से आर्थिक सहायता न मिलने संबंधी 346 शिकायतें सामने आईं।

-ओलावृष्टि, सर्पदंश आदि से शारीरिक क्षति, मृत्यु होने से पीड़ितों का मुआवजा सहायता राशि न मिलने, अकारण निरस्त हो जाने संबधी 64 शिकायतें सामने आईं।

 

बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, पुलिया के नीचे गिरा ट्रक – देखें Video

https://www.dailymotion.com/embed/video/x875an2

Hindi News/ Bhopal / बेमौसम बारिश ने बर्बाद की फसलें, अब सरकार से मदद की गुहार लगा रहे किसान

ट्रेंडिंग वीडियो