scriptलाखा बंजारा झील का कार्य नई टाइम लाइन अनुसार गुणवत्तापूर्ण हो | The work of Lakha Banjara Lake should be quality according to the new | Patrika News
भोपाल

लाखा बंजारा झील का कार्य नई टाइम लाइन अनुसार गुणवत्तापूर्ण हो

मुख्यमंत्री चौहान ने सागर में लाखा बंजारा झील के कार्य का निरीक्षण किया

भोपालDec 10, 2021 / 09:29 pm

जीतेन्द्र चौरसिया

shivraj-singh-chouhan-.jpg

,,



भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाखा बंजारा झील सागर की पहचान एवं गौरव है। मेरे पूर्व कार्यकाल में इसका कार्य स्वीकृत हुआ था पंरतु उसके बाद कार्य में विलंब हुआ। अब कार्य के‍लिये नई टाइम लाइन निर्धारित कर दी गई है। निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिये गये हैं कि लाखा बंजारा झील का कार्य नई टाइम लाइन अनुसार गुणवत्तापूर्ण किया जाए।
मुख्यमंत्री चौहान आज सागर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में लाखा बंजारा झील में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। चौहान ने कहा कि सागर अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक नगर है। इसकी सारी आवश्यकताएँ पूरी करते हुए इसे आधुनिक स्वरूप देने के लिये लगभग एक हजार करोड़ रूपये के कार्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में स्वीकृत किये गये हैं। इनमें से कुछ कार्य प्रगतिरत हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्राचीन सागर को लाखा बंजारा झील से 1.6 किलोमीटर के एलिवेटेड कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। यह न केवल सागर को नया स्वरूप प्रदान करेगा बल्कि जनता को आवागमन की सुविधा भी देगा। इसे भविष्य में मेडिकल कॉलेज तक ले जाया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सागर में लगभग 1000 करोड़ रूपये के कार्य कराए जा रहे हैं। इससे सागर शहर की तस्वीर बदल जायेगी। यह इंदौर जैसा स्मार्ट शहर बन जायेगा। लाखा बंजारा झील से पुराने सागर तक बनने वाला एलीवेटेड कॉरीडोर पुराने एवं नये सागर को जोड़ेगा। आगे इसे मेडिकल कॉलेज तक बढ़ाया जाएगा। नगर में 12 करोड़ रूपये की लागत से ऑडिटोरियम बनाया गया है। साथ ही विकास के विभिन्न कार्य कराये जा रहे हैं।
इस अवसर पर लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद, विधायक एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Hindi News/ Bhopal / लाखा बंजारा झील का कार्य नई टाइम लाइन अनुसार गुणवत्तापूर्ण हो

ट्रेंडिंग वीडियो