16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आग लगी तो कैसे बुझेगी? 500 हाईराइज बिल्डिंग की सुरक्षा भगवान भरोसे

MP News: राजधानी भोपाल के हर कोने में हाईराइज बिल्डिंग्स बन रही हैं। लेकिन हाइ राइजिंग बिल्डिंग में आग लगने की स्थिति में नगर निगम के पास आग बुझाने के इंतजाम नहीं हैं। अभी निगम के पास केवल 52 मीटर ऊंचाई यानी 17 मंजिल की बिल्डिंग की ही आग बुझाने की क्षमता है।

2 min read
Google source verification

MP News: राजधानी भोपाल के हर कोने में हाईराइज बिल्डिंग्स बन रही हैं। कई जगह तो 40-45 मंजिला ऊंची इमारतों का निर्माण प्रस्तावित है। हाउसिंग बोर्ड ही तुलसी नगर में तुलसी ग्रीन्स के नाम से 25 मंजिला ऊंची बिल्डिंग बना रहा है, जिसकी ऊंचाई 75 मीटर होगी। तीन ब्लॉक होंगे। इसके अलावा न्यू मार्केट में भी एक 22 मंजिला बिल्डिंग लगभग बनकर तैयार है। हालांकि इसको लेकर कुछ विवाद है। लेकिन हाइ राइजिंग बिल्डिंग में आग लगने की स्थिति में नगर निगम के पास आग बुझाने के इंतजाम नहीं हैं। अभी निगम के पास केवल 52 मीटर ऊंचाई यानी 17 मंजिल की बिल्डिंग की ही आग बुझाने की क्षमता है।

ये भी पढें - गर्मी का सितम, रोज अस्पताल पहुंच रहे हजारों मरीज, डायरिया-पेट दर्द की शिकायतें बढ़ी

अभी यह उपाय

-नगर निगम के पास 171 फ़ुट ऊंचा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म है। जिससे 18 मंजिल तक की आग बुझाई जा सकती है।
-भोपाल में अभी 13 फायर स्टेशन हैं। इसमें 11 स्थाई, 2 अस्थाई है।
-नगर निगम के पास 55 से 60 दमकल मौजूद हैं। ये अलग-अलग हाइडेंट में हैं।
-2 बड़े फायर फाइटर हैं।
-दो ही सहायक फायर अफसर हैं, जबकि आठ की जरूरत है

यह है स्थिति

-राजधानी में 500 से ज्यादा हाईराइज बिल्डिंग हैं
-नगर निगम की फायर ऑडिट में 300 से ज्यादा बिल्डिंग में मिली थीं खामियां
-50 प्रतिशत से अधिक लोगों ने नहीं दिया नोटिस का जवाब

ये भी पढें - एमपी में लू जैसे हालात, पारा 42 डिग्री के पार, जानिए कैसा होगा आज-कल का मौसम

लागू नहीं है फायर एक्ट

स्थिति यह है कि मप्र में फायर(Summer Season Fire Safety) एक्ट लागू ही नहीं है । जबकि महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल समेत कई अन्य राज्यों में फायर एक्ट होने से बचाव के उपाय नहीं करने पर फायर ब्रिगेड के पास कार्रवाई का अधिकार होता है।

यह है नियम

नेशनल बिल्डिंग कोड-2016 के अनुसार भवन(Summer Season Fire Safety) में फायर अलार्म, हाइड्रेंट सिस्टम, होज पाइप, सेंड बकेट स्टैंड, फायर एक्जिट बोर्ड और इमरजेंसी नंबर होना चाहिए।

एक्सपर्ट व्यू

शहर का वर्टिकल डेवलपमेंट जरूरी है, लेकिन इसके लिए नगर निगम के पास पर्याप्त संसाधन होने चाहिए। खासकर फायर सेफ्टी जैसी मूलभूत सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। नियमानुसार नगर निगम अपनी फायर क्षमता(Summer Season Fire Safety) के अनुसार ही ऊंची बिल्डिंग्स की परमिशन दे सकता है।- डॉ. जगदीश सिंह, प्रोफेसर, मैनिट

जिम्मेदार अफसरों के गैर जिम्मेदार बयान

हाइराइज बिल्डिंग्स में आग लगने की स्थिति में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम न होने के संबंध में जब जिम्मेदारों से बात की गयी तब सभी ने गैर जिम्मेदारी से भरा बयान दिया।

  • इस संबंध में अधिकारियों से बात करें। मुझे कोई जानकारी नहीं है।-मालती राय,मेयर
  • हाइराइज बिल्डिंग से जुड़ी फाइलें हमारे पास नहीं आतीं। हम कुछ नहीं बता सकते।- टीना यादव, अपर आयुक्त
  • इस संबंध में अनुमति टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग देता है। हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं है। - लालजी सिंह चौहान, प्रभारी भवन अनुज्ञा सेल

आग की घटनाओं पर यहां करें कॉल

  • 101
  • 07552542222
  • 07552701401