scriptरजिस्ट्री बढ़ते ही बैठा सर्वर | Server sitting on registry | Patrika News
भोपाल

रजिस्ट्री बढ़ते ही बैठा सर्वर

पांच मिनट का काम दो घंटे में हुआ, लोग रहे परेशान

भोपालDec 25, 2020 / 01:10 pm

Pushpam Kumar

रजिस्ट्री बढ़ते ही बैठा सर्वर

रजिस्ट्री बढ़ते ही बैठा सर्वर

भोपाल. नगर निगम सीमा में स्टाम्प शुल्क में दो फीसदी छूट के चलते रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़ हो रही है। गुरुवार दोपहर में सर्वर में परेशानी होने लगी। पांच मिनट की रजिस्ट्री में दो घंटे तक लगे। कोलार के महेश कुमार को दोपहर 12 बजे का स्लॉट मिला था, लेकिन रजिस्ट्री दो बजे के बाद हुई। यही हाल अन्य लोगों का रहा। आइएसबीटी, परी बाजार कार्यालय में लोग रजिस्ट्री को लेकर परेशान रहे। छूट 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है। गुरुवार को 493 रजिस्ट्री भोपाल में हुईं। सर्वर पिछले दो दिन से परेशान कर रहा है। आइएसबीटी कार्यालय में मेकर की संख्या कम होने से भी परेशानी हुई। यहां कई लोगों को प्रिंट लेने में परेशानी हुई। कुछ लोग तो रात तक रजिस्ट्री के प्रिंट लेने कार्यालय में रुके रहे।
नियमों की अनदेखी
पंजीयन कार्यालयों में कोविड के नियमों का पालन नहीं हुआ। कई लोग बिना मास्क के घूम रहे थे। लगातार भीड़ बडऩे से कार्यालय में रखे सैनिटाइजर भी खत्म हो गए। गनीमत ये रही कि रजिस्ट्री रि शिड्यूल नहीं हुई। वर्ना दो दिन का लोड और बढ़ जाता।
सर्वर पर लोड पडऩे से बीच-बीच में दिक्कत आई थी। लेकिन रजिस्ट्री के लिये लोगों को परेशान नहीं होना पड़ा। गुरूवार को 493 रजिस्ट्री हुई है। इस दौरान कोविड-19 का पालन भी कराया गया।
प्रभाकर चतुर्वेदी, वरिष्ठ जिला पंजीयक

Hindi News / Bhopal / रजिस्ट्री बढ़ते ही बैठा सर्वर

ट्रेंडिंग वीडियो