scriptभाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा का निधन, पीएम मोदी, शाह, नड्डा भी दुखी | senior bjp leader prabhat jha passed away | Patrika News
भोपाल

भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा का निधन, पीएम मोदी, शाह, नड्डा भी दुखी

prabhat jha passed away: भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 67 साल की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के मेदांता में उनका इलाज चल रहा था।

भोपालJul 26, 2024 / 03:25 pm

Manish Gite

prabhat jha news
prabhat jha passed away: भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 67 साल की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के मेदांता में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रभात झा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान सहित मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।
भाजपा के सीनियर लीडर प्रभात झा ने शुक्रवार को दिल्ली के मेंदाता अस्पताल में अंतिम सांस ली। भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने उनके निधन की पुष्टि की है। कुछ दिन पहले ही भोपाल के निजी अस्पताल में उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद भर्ती कराया गया था, तब उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया था।
एयरलिफ्ट करने से पहले उनका हालचाल जानने के लिए शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचे थे। प्रभात झा के निधन से मध्यप्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई।


prabhat jha

प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। वे ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। प्रभात झा का जन्म बिहार के सीतागढ़ जिले में हुआ था और उनका राजनीतिक सफर मध्यप्रदेश में ही शुरू हुआ था। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में कई अहम पदों पर रहने वाले प्रभात झा राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा में अपना योगदान दे चुके हैं।

एमपी के प्रदेश अध्यक्ष थे झा

प्रभात झा (prabhat jha) भाजपा के कई बड़े पदों पर रह चुके हैं। वे मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (mp bjp president) भी रहे, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका भी उन्होंने निभाई। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ थी। उनके परिवार में दो बेटे हैं एक का नाम अयत्न और तुष्मुल झा हैं।
prabhat jha bjp

भाजपा में शोक की लहर

प्रभात झा के निधन के बाद भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सरकार के मंत्रियों ने भी प्रभात झा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर संदेश देकर प्रभात झा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रभात झा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई। जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी दुखी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी प्रभात झा के निधन पर अत्यंत दुख व्यक्त किया है। नड्डा ने एक्स पर दिए संदेश में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (bjp) के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित रहा। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें और दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!

गृहमंत्री अमित शाह का शोक संदेश

गृहमंत्री अमित शाह (amit shah) ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा जी का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। राष्ट्र व संगठन को निःस्वार्थ भाव से अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले प्रभात झा जी ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में हमेशा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति

वीडी शर्मा बोले अत्यंत दुखद

प्रदेश भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए कहा है कि प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ऊं शांति

दुखी हैं शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने भी प्रभात झा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा है कि प्रभात झा के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। लोक कल्याम और जनता के हित के लिए उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

‘एमपी के विकास में उनकी भूमिका हमें प्रेरित करेगी’

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव (dr mohan yadav) ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की है। मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा है कि भाजपा मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्य सीनियर नेता प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस बीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। यादव ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

जीतू पटवारी ने व्यक्त किया दुख

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (jitu patwari) ने भी प्रभात झा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। जीतू पटवारी ने अपने संदेश में कहा है कि आदरणीय प्रभात झा का संपूर्ण जीवन समाज सेवा हेतु समर्पित रहा। उनका निधन अपूर्णीय क्षति है। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दैं।

नरोत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक नरोत्तम मिश्र (dr narottam mishra) ने भी प्रभात झा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। नरोत्तम मिश्रा ने अपने अपने संदेश में कहा है कि उनके जाने पर मन आहत है, पार्टी और राष्ट्र हित में आपके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें।

Hindi News/ Bhopal / भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा का निधन, पीएम मोदी, शाह, नड्डा भी दुखी

ट्रेंडिंग वीडियो