scriptदिग्विजय के खिलाफ एक साथ दो साध्वी: उमा ने टीका लगाकर प्रज्ञा का किया स्वागत, कहा- चुनाव जीत गईं | sadhvi pragya thakur meet uma bharti in bhopal | Patrika News
भोपाल

दिग्विजय के खिलाफ एक साथ दो साध्वी: उमा ने टीका लगाकर प्रज्ञा का किया स्वागत, कहा- चुनाव जीत गईं

दिग्विजय के खिलाफ एक साथ दो साध्वी: उमा ने टीका लगाकर प्रज्ञा का किया स्वागत, कहा- चुनाव जीत गईं

भोपालApr 29, 2019 / 12:41 pm

Pawan Tiwari

uma bharti

दिग्विजय के खिलाफ दो साध्वियों का मिलन: उमा ने टीका लगाकर प्रज्ञा का किया स्वागत, कहा- साध्वी चुनाव जीत गईं

भोपाल. भोपाल संसदीय सीट से भाजपा की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर सोमवार को मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री उमा भारती से मिलने पहुंची। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर उमा भारती से मिलने के लिए भोपाल स्थिति उनके बगले पर पहुंची। इस दौरान उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का तिलक लगाकार स्वागत किया और उमा भारती ने उन्होंने फूलों की माला पहनाकर उनका मुंह मिठा किया और विजय का आशीर्वाद दिया।
क्या कहा साध्वी ने
उमा भारती से मुलाकात के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा- दीदी के आने से मेरा आत्म विश्वास बढ़ा है। दीदी मेरे लिए प्रचार भी करेंगी। उन्होंने कहा कि उमा भारती के बाद दिग्विजय सिंह को हराने का अवसर मुझे मिला है। उमा से मनमुटाव पर साध्वी प्रज्ञा ने सफाई देते हुए कहा कि संतों में कभी मनमुटाव नहीं हो सकता।

क्या कहा उमा भारती ने
साध्वी प्रज्ञा से मुलाकात के बाद उमा भारती ने कहा- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का चुनाव मैदान मे उतरना गर्व की बात है। प्रताड़ना के कारण प्रज्ञा का पूरा शरीर टूटा हुआ है। साध्वी के प्रत्याशी बनने पर सबसे ज्यादा खुशी मुझे हुई प्रज्ञा बहुत अच्छे वोटों से यह चुनाव जीत गई हैं। मैंने पार्टी से कहा है मैं खुद से प्रज्ञा के समर्थन में भोपाल में सभा करना चाहूंगी। भारत में इनटोलरेंस की सबसे बड़ी शिकार हैं प्रज्ञा ठाकुर लेकिन किसी ने उस वक्त अवार्ड वापस नहीं किए। इसलिए वह मुझसे भी ज्यादा बड़ी संत हैं। वहीं, कन्हैया कुमार के द्वारा दिग्विजय सिंह के समर्थन में प्रचार करने पर उमा ने कहा कि कन्हैया कुमार के प्रचार करने से हमारा कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि कांग्रेस का ही नुकसान होगा। उमा भारती ने कहा पीएम मोदी को विपक्षियों ने रावण कहा। उमा भारती ने कहा- साध्वी प्रज्ञा से कोई मनमुटाव नहीं है।

उमा ने किया दिग्विजय के खिलाफ प्रचार का एलान
भोपाल लोकसभा सीट से मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। दिग्विजय सिंह 2003 के बाद कोई चुनाव लड़ रहे हैं। दिग्विजय के उम्मीदवार घोषित होते ही उमा भारती ने एलान किया था कि भाजपा भोपाल से जिसे भी टिकट देगी वो दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल में प्रचार करेंगी। वहीं, साध्वी के उम्मीदवार बनने पर उमा भारती ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की थी।

Hindi News / Bhopal / दिग्विजय के खिलाफ एक साथ दो साध्वी: उमा ने टीका लगाकर प्रज्ञा का किया स्वागत, कहा- चुनाव जीत गईं

ट्रेंडिंग वीडियो