scriptदिग्विजय के बयान पर बवाल, बोले सावरकर ने कहा था गौमांस खाने में कोई खराबी नहीं | Ruckus over Digvijay's statement | Patrika News
भोपाल

दिग्विजय के बयान पर बवाल, बोले सावरकर ने कहा था गौमांस खाने में कोई खराबी नहीं

भाजपा का पलटवार, हिन्दुओं के खिलाफ साजिश रचने में मेहनत करते हैं दिग्विजय

भोपालDec 26, 2021 / 09:57 am

दीपेश अवस्थी

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान से बवाल मचा है। दिग्विजय ने वीर सावरकर के सहारे भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि हिन्दु धर्म का हिदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है। सावरकर ने यह भी लिखा गाय ऐसा पशु है जो खुद के मल पर लोट लेती है, वो कहां से हमारी माता हो सकती है, और उसका गौमांस खाने में कोई खराबी नहीं है।
उन्होंने फिर दोहराया यह सब सावरकर ने अपनी पुस्तक में कहा है। जो आजकल भाजपा और संघ के खास विचारक हैं। दिग्विजय ने अपनी बात कहते हुए कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछा बताओ यह बात कितने लोगों को मालूम थी, हाथ उठाओ। इस पर कम लोगों ने ही हाथ उठाए। तब दिग्विजय ने कहा कि अब मेरी बात सुनने के बाद कितनों को मालूम हुआ। सभी ने हां में सहमति दी। दिग्विजय बोले अब यह बात भाजपा नेताओं के सामने कहोगे या नहीं। कांग्रेस के जनजागरण अभियान के प्रशिक्षण शिविर में दिग्विजय ने शनिवार को यह बात कही। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई आरएसएस के साथ है। उस विचारधारा के साथ है। जो विचारधारा पूरे देश को बांटने में लगी हुई है। यहां ऐसे भी हिन्दु हैं, जो गौ मांस खाते हैं और कहते हैं कि कहां लिखा है गौ मांस न खाया जाए। जबकि अधिकांश हिन्दु गौहत्या के खिलाफ हैं।
लोग मेरी आलोचना करते हैं, बुरा कहते हैं, पर मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं
दिग्विजय ने कहा कि मेरी भी आलोचना कई लोग करते है। भला बुरा लोग करते है, लेकिन दिग्विजय सिंह ने कभी ना तो उनकी कोई शिकायत की ना मुझे कोई आपत्ति। मुझे जो गाली देता है मैं अपने पास नहीं रखता। सब वापस कर देता हूं। कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय ने कांगे्रस संगठन को मजबूत करने की नसीहत देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि जो गाली देता है उसको भी पुचकारो। जो आपका विरोधी है, उसकी नाराजगी दूर करने का प्रयास करो, उसे बात करो। अहम और अहंकार को घर छोड़ दो। संगठन को मजबूत करना है तो गुस्सा पीकर चलो।
भाजपा का पलटवार, हिंदुु-मुस्लिम दंगा करना चाहते हैं दिग्विजय
दिग्विजय के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय हिंदुओं के खिलाफ षड्यंत्र रचने में मेहनत करते हैं। कभी सावरकर के नाम से गलत टिप्पणी कोट करते हैं। कभी दूसरे महापुरुषों के नाम पर टिप्पणी करते हैं। वह मुसलमानों को उकसाना चाहते हैं कि अधिक से अधिक मुसलमान गौमाता की हत्या करें, जिससे हिंदू-मुस्लिम दंगे हों और दिग्विजय सिंह की राजनीतिक रोटियां सींकना शुरू हों। हिंदू धर्म के लिए इतनी मेहरबानी करो की गाय को गौ माता कहो।

Hindi News/ Bhopal / दिग्विजय के बयान पर बवाल, बोले सावरकर ने कहा था गौमांस खाने में कोई खराबी नहीं

ट्रेंडिंग वीडियो