scriptPublic Holiday: 17 सितंबर सहित 4 दिन की छुट्टी घोषित, जानें वजह | Public Holiday : 4 days holiday declared including 17th September | Patrika News
भोपाल

Public Holiday: 17 सितंबर सहित 4 दिन की छुट्टी घोषित, जानें वजह

Public Holiday 2024: त्योहारी सीजन में मध्य प्रदेश सरकार ने राजधानी भोपाल में तैनात सरकारी कर्मचारियों के लिए 4 अतिरिक्त छुट्टियों की घोषणा की है…..

भोपालSep 01, 2024 / 10:40 am

Astha Awasthi

Public Holiday 2024 16 September,Public Holiday, 16 September bank holidays, 7 september, bank holiday,Public Holiday 2024, 2024 Bank Holidays, 2024 holidays, 2024 public holidays, hindi news, holiday, office holiday, patrika news, Public holiday, school closed, school closed in UP,2024 school holidays, 2024 school term plan, 26 august public holiday 2024, Bank Holidays 2024, calendar 2024 with holidays,

Public Holiday 2024

Public Holiday 2024: अगर आप सिंतबर में कहीं घूमने का प्लान बना रहे तो तुरंत बना लें क्योंकि इस महीने आपको बहुत सारी छुट्टियां मिलने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए भोपाल में 4 स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। जिसके तहत अनंत चतुर्दशी को स्थानीय अवकाश रहेगा। दशहरे और दीपावली के दूसरे दिन भी अवकाश रहेगा। वहीं भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस पर भी छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें: इस बार देरी से जाएगा मानसून , 1-2-3-4 सितंबर को अति भारी बारिश का Alert


Public Holiday 2024: जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी

सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 सितंबर 2024 को अनंत चतुर्दशी, 11 अक्टूबर शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन, 1 नवंबर यानी दीपावली के अगले दिन अवकाश घोषित किया है। साथ ही साथ 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी की बरसी वाले दिन छुट्टी रहेगी।

Public Holiday 2024: लगातार मिलेगी 4 छुट्टियां

सितंबर महीने को देखा जाए तो सरकारी कर्मचारियों को लगातार चार छुटि्टयां मिलेंगी। 14 सितंबर को शनिवार है। 15 सितंबर को रविवार है। वहीं, 16 सितंबर को मिलाद-उन-नबी है। जबकि 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के कारण स्थानीय अवकाश घोषित हो गया है। ऐसे में कर्मचारियों को लगातार 4 दिन छुट्टियां मिल पाएंगी।

Hindi News/ Bhopal / Public Holiday: 17 सितंबर सहित 4 दिन की छुट्टी घोषित, जानें वजह

ट्रेंडिंग वीडियो