IAS officer- प्रदेश के एक अन्य बड़े अधिकारी की जमीन की कीमत 19 साल से जस की तस बनी हुई है।
IAS officer - मध्यप्रदेश के अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। इसमें कई अजब गजब बातें सामने आ रहीं हैं। प्रदेश के आइएएस अफसर पवन शर्मा के पास खेती की जमीन है लेकिन इससे कुछ आय नहीं हो रही। इधर प्रदेश के एक अन्य बड़े अधिकारी की जमीन की कीमत 19 साल से जस की तस बनी हुई है। राज्य के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के पीएस ई. रमेश कुमार की प्रॉपर्टी के दाम करीब दो दशकों में एक रुपए भी नहीं बढ़े।
मध्यप्रदेश कैडर के 1999 बैच के कुल दो आइएएस अधिकारी हैं। इस बैच के अफसरों की संपत्ति पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि आइएएस अधिकारी पवन शर्मा की भोपाल में खेती की जमीन है, लेकिन खेती से इन्हें आय नहीं होती।
दूसरे अधिकारी ई. रमेश कुमार की भोपाल में भी प्रॉपर्टी है। इन्होंने वर्ष 2005 में अहमदपुर कला में 2 लाख 45 हजार रुपए में प्लॉट लिया था। सरकार को सौंपे संपत्ति के ब्योरे में उन्होंने बताया कि 19 साल बाद भी इस संपत्ति की कीमत 2 लाख 45 हजार रुपए ही है।