MP News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के जान जाते-जाते बची। स्टेशन पर पुलिस आरक्षक ने देवदूत बनकर उसकी जान बचाई है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि, भोपाल रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक नितिन अमरोही द्वारा गाड़ी संख्या 20103 गोरखपुर एक्सप्रेस से एक यात्री की जान बचाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।