scriptदिवाली के पहले मिली बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें आज का रेट | petrol diesel price 03 november | Patrika News
भोपाल

दिवाली के पहले मिली बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें आज का रेट

तेल की कीमतों पर महंगाई थम नहीं रही है….

भोपालNov 03, 2021 / 01:16 pm

Astha Awasthi

gettyimages-155350081-170667a.jpg

petrol diesel price

भोपाल। सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) की ओर से आज सातवें दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol) के दाम कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते कल डीजल के दाम स्थिर रहे वहीं पेट्रोल के दामों में 31 से 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।

क्या है भोपाल का रेट

आज 03 नवंबर को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 118.83 रुपये लीटर और डीजल 107.9 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है। दरअसल पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय तेल दरों पर निर्भर करती हैं, लेकिन वैश्विक बाजार में बढ़ रही कीमतों के कारण पेट्रोलियम उत्पादन पर भी असर हुआ है। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल को लेकर विपक्ष के विरोध के बावजूद कीमतें बढ़ रही हैं। वही पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का असर महंगाई पर भी असर दिखा रही है।

जानिए बाकी राजधानियों के हाल

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 110.04 रुपये जबकि डीजल का दाम 98.42 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115.85 रुपये व डीजल की कीमत 106.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 110.49 रुपये जबकि डीजल का दाम 101.56 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 106.66 रुपये लीटर है तो डीजल 102.59 रुपये लीटर है।

सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x859cwk

Hindi News / Bhopal / दिवाली के पहले मिली बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें आज का रेट

ट्रेंडिंग वीडियो