घाटीगांव के अनुविभागीय अधिकारी राजीव समाधिया ने बताया कि पटवारी भुवनचंद मौर्य के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। भुवनचंद मौर्य के पास पटवारी हल्का नम्बर-10 बन्हेरी और अतिरिक्त हलका नम्बर 6 का भी चार्ज था। पटवारी ने चूही, पूछरी, बन्हेरा, बराहना, सेंकरा, सेंकरी और पहसारी के खसरों में भू-स्वामी के नाम बदल दिए।