2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंग लगी, जोर लगाने पर भी नहीं खुल रही थी मतपेटियां, ऐसी पेटी देख परेशान हुए कर्मचारी, बदलीं तो कम पड़ गई

- उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वितरण से पहले दो बार पेटियों की जांच की गई, आईटीआई गोविंदपुरा को दी गई थी जिम्मेदारी सुबह कम कर्मचारी आए, बसें खाली रहीं

2 min read
Google source verification
जंग लगी, जोर लगाने पर भी नहीं खुल रही थी मतपेटियां, ऐसी पेटी देख परेशान हुए कर्मचारी, बदलीं तो कम पड़ गई

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वितरण से पहले दो बार पेटियों की जांच की गई, आईटीआई गोविंदपुरा को दी गई थी जिम्मेदारी

भोपाल. आज 222 पंचायतों में सरपंच, पंच, सदस्य पद के लिए मतदान है। इसके लिए शुक्रवार सुबह फंदा के 266 मतदान केंद्रों के लिए ओल्ड कैंपियन स्क्ूल से मतदान दल रवाना किए गए। मतदान सामग्री लेने के बाद कर्मचारियों ने मतपेटियां उठाईं तो काफी पेटियों में जंग लगी हुई थी। वह जोर लगाने पर खुल भी नहीं रहीं थीं, कई पेटियां जाम थीं। कर्मचारियों ने ऐसी पेटियों को लेने से मना किया तो रिजर्व में रखीं 1600 मतपेटी में से उनको देना शुरू किया तो पता चला उसमें से भी काफी पेटी खराब थीं। इसके बाद दल को एक-एक पेटी देकर बूथ पर रवाना कर दिया। यही स्थिति बैरसिया के 309 बूथों के लिए रवाना किए गए दल के साथ भी हुआ। पंचायत चुनाव में भोपाल जिले में 575 बूथ पर वोट डाले जाएंगे। 115 बूथ और 20 फीसदी कर्मचारी रिजर्व रखे गए हैं। फंदा ब्लॉक में 1 लाख 59 हजार 587 मतदाता हैं जो आज वोट डालकर पंचायतों का भविष्य तय करेंगे। फंदा ब्लॉक में 96 ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत के 25 वार्ड और जिला पंचायत के 10 वार्ड हैं। इसी प्रकार बैरसिया में 1 लाख 65 हजार 519 मतदाता हैं जो बैरसिया की 126 ग्राम पंचायतों में वोट डालेगी। बैरसिया के लिए पार्टी दल करोद थाने से रवाना किया गया है। पंचायतों के लिए 600 बसों का अधीग्रहण किया गया है। पंचायत चुनाव में कुल 3500 के लगभग अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सुबह कम कर्मचारी आए, बसें खाली रहीं

मतदान सामग्री वितरण के समय सुबह कम कर्मचारी उपस्थित हुए। बाकी साथी बाद में या भोर होने तक मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे। यही स्थिति बैरसिया के लिए रवाना किए गए दलों की रही। इस कारण कई बसें तो खाली ही खड़ी रहीं। बाद में उनमें कम कर्मचारी बैठाकर ही दलों को रवाना किया गया।

चुनाव ड्यूटी न कटने वाले नाराज

कई कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किए थे। लेकिन उनके नाम नहीं कटे तो उन्होंने नाराजगी जताई। कई कर्मचारी तो ओल्ड कैंपियन पर काना फूसी कर रहे थे कि वे बाकई बीमार हैं, लेकिन आवेदन के बाद भी ड्यूटी नहीं कटी।

222 पंचायतों में 21 अतिसंवेदन शील मतदान केंद्र

फंदा की पंचायतों में 243 सामान्य और 15 संवेदनशील, 8 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। बैरसिया में 205 सामान्य, 91 संवेदनशील और 13 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं।

वर्जन

मतपेटियों की साफ सफाई और व्यवस्थित करने का काम आईटीआई गोविंदपुरा को दिया था। उन्होंने दो बार मतपेटियों को चेक किया है। इसके बाद ही दलों को दी गई हैं। जहां पेटी कम पड़ेगी वहां दूसरी दी जाएंगी।

संजय श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

Story Loader