scriptयात्रियों के लिए खुशखबरी, अब कम समय में पूरा हो जाएगा आपका सफर, जानिए कैसे | Now your journey will be completed in a short time | Patrika News
भोपाल

यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब कम समय में पूरा हो जाएगा आपका सफर, जानिए कैसे

– अब 40 मिनट पहले निजामुद्दीन पहुंचेगी भोपाल एक्सप्रेस – 150 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

भोपालJan 01, 2021 / 11:43 am

Astha Awasthi

train.png

journey

भोपाल। राजधानी से हजरत निजामुद्दीन जाने वाले यात्रियों (indian railway) के लिए खुशखबरी है। जी हां हबीबगंज-हजरत निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल (Shan-e-bhopal) एक्सप्रेस शुक्रवार से नए समय व एलएचबी रैक के साथ चलेगी। अभी तक इस ट्रेन से हबीबगंज से हजरत निजामुद्दीन की यात्रा करने में 11 घंटे का समय लगता है, लेकिन अब 9 घंटे लगेंगे। वापसी में भी यात्रियों के करीब 45 मिनट बचेंगे।

Those traveling by train will now get relief
IMAGE CREDIT: patrika

यात्रियों का बचेगा समय

ट्रेन का नया टाइम-टेबल होने के बाद से लगभग दो हजार यात्रियों का दोनों ओर से 1 घंटा 35 मिनट का समय बचेगा। वर्तमान में ट्रेन 12 स्लीपर कोच के साथ चलती है। प्रति कोच 72 बर्थ होती हैं, पर एलएचबी कोच लगते ही 10 स्लीपर के साथ चलने लगेगी। उसमें प्रति कोच 80 बर्थ होती हैं। अभी तक निजामुद्दीन से आगरा तक यह अधिकतम 110 किमी की रफ्तार से चलती थी, लेकिन अब यह रफ्तार अधिकतम 150 किमी प्रति घंटा हो जाएगी।

special train

जानिए क्या रहेगा समय

– 02155 हबीबगंज-निजामुद्दीन रात 9:05 रात 10:40 अगली सुबह 8:40 की जगह 8 बजे
– 02156 निजामुद्दीन-हबीबगंज रात 8:55 रात 8:40 अगली सुबह 7:05 की जगह 6:20 बजे

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ybypy

Hindi News / Bhopal / यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब कम समय में पूरा हो जाएगा आपका सफर, जानिए कैसे

ट्रेंडिंग वीडियो