scriptNavratri Colour: मां दुर्गा सुन लेंगी सारी मन्नतें, नवरात्रि के 9 दिन पहनें इस रंग के कपड़े | Navratri colours 2024: Shardiya Navratri 2024 Nine Color Clothes | Patrika News
भोपाल

Navratri Colour: मां दुर्गा सुन लेंगी सारी मन्नतें, नवरात्रि के 9 दिन पहनें इस रंग के कपड़े

Navratri Colour: शारदीय नवरात्रि शुरु हो गए है। जानिएं मां दुर्गा को प्रसन्न करने वाले नौ रंग कौन से है। किस दिन कौन सा रंग पहनना शुभ होता है….

भोपालOct 03, 2024 / 12:01 pm

Astha Awasthi

Shardiya Navratri 2024

Shardiya Navratri 2024

Navratri Colour: आदिशक्ति की आराधना का नौ दिवसीय उत्सव शारदीय नवरात्रि आज से प्रारंभ हो गए। इस दौरान नौ दिनों तक श्रद्धालु माता रानी के नौ रूपों की आराधना करेंगे। नवरात्रि के पहले दिन माता रानी के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की जाएगी।
भोपाल के मंदिरों में अखंड ज्योत जलाई जाएगी और सुबह शाम आरती की स्वरलहरियां गूंजेगी। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए इन नौ दिनों में खास रंग के कपड़े पहनने का विशेष महत्व होता है। जब आप नौ दिनों तक मां अंबे की आराधना करते हैं तो इसमें आपके कपड़ों के रंगों की भी भूमिका बड़ी होती है।
इसलिए आप इन दिनों में शुभ रंगों का चयन करें, जो आपको लाभ प्रदान करेंगे। किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना चाहिए? आइए जानते हैं…..

पहला दिन : (Navratri colours 2024)

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां का पंसदीदा रंग पीला हैं। इसलिए आप इस दिन पीला रंग के कपड़े पहन सकते है।

दूसरा दिन : (Navratri colours 2024)

नवरात्रि के दूसरा दिन मां ब्रहाचारिणी की पूजा की जाती है। हरा रंग मां को अत्यंत प्रिय है । ऐसे में आप इस दिन इस रंग के कपड़े पहन सकते है।
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को नवरात्रि पर मिलेगी बड़ी खुशखबरी, आ गया अपडेट!


तीसरे दिन : (Navratri colours 2024)

नवरात्रि के तीसरे दिन आप भूरा रंग के कपड़े पहने । इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। आप इस दिन भूरा रंग के वस्त्र पहनें।

चौथे दिन : (Navratri colours 2024)

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। मां कुष्मांडा का प्रिय रंग नांरगी है । मां का आर्शीवाद पाने के लिए आप इस रंग के कपड़े पहनें।

पांचवे दिन : (Navratri colours 2024)

नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती हैं। मां स्कंदमाता को सफेद रंग पसंद है। आप इस रंग के कपड़े पहनें।

छठे दिन : (Navratri colours 2024)

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। मां कात्यायनी का प्रिय रंग लाल है और ये उनका फेवरेट है इसलिए आप इस दिन लाल कपड़े पहनें।

सातवें दिन : (Navratri colours 2024)

नवरात्रि के सांतवे दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। आप इस दिन नीला रंग कपड़े पहनें क्योंकि ये उनका पसंदीदा रंग है।

आंठवे दिन : (Navratri colours 2024)

नवरात्रि के आंठवे दिन मां महागौरी की पूजा होती हैं। मां महागौरी का पसंदीदा रंग गुलाबी है । इस दिन आप गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा करें।

नवे दिन : (Navratri colours 2024)

नवरात्रि के नवे दिन मां सिद्दीदात्री की पूजा होती है। मां सिद्दीदात्री को बैंगनी रंग प्रिय है। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

Hindi News / Bhopal / Navratri Colour: मां दुर्गा सुन लेंगी सारी मन्नतें, नवरात्रि के 9 दिन पहनें इस रंग के कपड़े

ट्रेंडिंग वीडियो