scriptMP को मिले नए सीएस, क्या आप जानते हैं कितने पावरफुल होते हैं मुख्य सचिव? | MP New Chief secretary will join tomorrow know the powers of a state chief secretary | Patrika News
भोपाल

MP को मिले नए सीएस, क्या आप जानते हैं कितने पावरफुल होते हैं मुख्य सचिव?

mp new chief secretary: सीएम के सलाहकार होते हैं सीएस, विभागों से मंगवा सकते हैं किसी भी मामले की फाइल, यहां जानें किसी राज्य के मुख्य सचिव की शक्तियां…

भोपालOct 02, 2024 / 10:06 am

Sanjana Kumar

mp new chief secretary

mp new chief secretary

MP New Chief Secretary Anurag Jain: राज्य के मुख्य सचिव की राय प्रशासनिक निर्णयों के लिए सबसे अहम होती है। मुख्यमंत्री उन्हीं की सलाह पर प्रदेश से जुड़े कई निर्णय लेते हैं। वह मुख्यमंत्री के सलाहकार होते हैं। राज्य के प्रत्येक मामलों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहभागी होते हैं। पेश है प्रशासनिक मामलों के जानकारों और सेवानिवृत्त अधिकारियों के आधार पर मुख्य सचिव के प्रमुख काम…

जानिए मुख्य सचिव के पावर

मुख्यमंत्री के सलाहकार शासन के सभी मामलों पर सीएम को सलाह देना। मंत्रियों के प्रस्ताव संज्ञान में लाना। सीएम व अन्य सचिवों के बीच समन्वय। मुख्य सचिव आत्मविश्वास बढ़ाने वाले और विवेक के रक्षक के रूप में काम।

सचिवालय विभागों के मुखिया

मुख्य सचिव सचिवालय विभागों के प्रशासनिक प्रमुख के रूप में भी काम कर सकते हैं। यह राज्यों की व्यवस्था पर निर्भर होता है। सीएस के पास विशेषाधिकार होता है कि वे किसी भी मामले की फाइल संबंधित विभागों से मंगवा सकते हैं।

सिविल सेवा के लिए यह काम

राज्य के वरिष्ठ सिविल सेवकों की नियुक्ति, स्थानांतरण, पदोन्नति मामलों पर उन्हीं के निर्देशन में निर्णय। सिविल सेवाओं का मनोबल बनाए रखना। सेवकों की रिक्तियों, नियुक्तियों, स्थानांतरण, नियुक्ति, वरिष्ठता, पदोन्नति और सेवानिवृत्ति का निर्धारण।

कैबिनेट सचिव

कैबिनेट सचिवालय का मुखिया होने के नाते मंत्रिमंडल के सचिव की भूमिका में काम। कैबिनेट व उप-समितियों की बैठकें लेना। कैबिनेट बैठकों के लिए एजेंडा तैयार करना। कार्यवाही का रिकॉर्ड रखना। निर्णयों का पालन कराना।

सिविल सेवाओं के समन्वयक

मुख्य सचिव अंतरविभागीय समन्वय सुनिश्चित करते हैं। समन्वय स्थापित करने के लिए विभाग के सचिवों और संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों, जिला प्रशासन के विभागों के प्रमुखों की बैठकों की अध्यक्षता करते हैं। केंद्र-राज्य के बीच प्रशासनिक समन्वय की मुख्य कड़ी।

Hindi News / Bhopal / MP को मिले नए सीएस, क्या आप जानते हैं कितने पावरफुल होते हैं मुख्य सचिव?

ट्रेंडिंग वीडियो