scriptMP Government Schemes: महिलाओं को बड़ी सौगात दे रही मध्य प्रदेश सरकार, क्या आप भी हैं पात्र…? | MP Government Schemes for women Take advantage know the detail | Patrika News
भोपाल

MP Government Schemes: महिलाओं को बड़ी सौगात दे रही मध्य प्रदेश सरकार, क्या आप भी हैं पात्र…?

mp government schemes: देश भर के लिए मिसाल बन गई है मध्य प्रदेश सरकार की ये योजना… कई राज्य फॉलो कर शुरू कर रहे योजनाएं, क्या आपको मिल रहा है सरकार की इन सौगातों का लाभ, जानें कैसे और किन महिलाओं को मिल रहा है लाभ…

भोपालSep 11, 2024 / 12:56 pm

Sanjana Kumar

mp government schemes for women

mp government schemes for women

MP Government Schemes for women : केंद्र और राज्य सरकार समय-समय पर अपने नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई लाभकारी योजनाओं को लॉन्च करती हैं, ताकि उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा सके। ऐसी ही कई योजनाएं मध्य प्रदेश सरकार भी संचालित कर रही है।
महिलाओं के साथ ही किसानों, गरीब परिवारों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज हम आपको यहां बता रहे हैं एमपी में राज्य सरकार महिलाओं के लिए किन योजनाओं को संचालित कर रही है और कैसे उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर उनका जीवन संवार रही है। पिछले साल शुरू हुई लाड़ली बहना योजना एमपी ही नहीं पूरे देश में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली योजना है। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का फायदा राज्यों की लाखों महिलाओं को मिल रहा है। पढ़ें अवंतिका पांडे की रिपोर्ट…
आपको जानकर हैरानी होगी देश के कई राज्यों में सरकारों ने एमपी की इस योजना से प्रभावित होकर अपने यहां भी महिलाओं के लिए इस तरह की महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू कर दी हैं या फिर शुरू करने की योजना बना रही हैं। महाराष्ट्र में राज्य सरकार ने पुरुषों के लिए ही लाडला भाई योजना की शुरुआत कर दी।
लेकिन केवल लाडली बहना ही नहीं एमपी में ऐसी कई ऐसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। patrika.com आपको बता रहा है mp government schemes 2024, देखें क्या आप भी हैं इन योजना की पात्र जानें कैसे उठा सकती हैं लाभ…

लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana)

28 जनवरी 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना(Ladli Behna Yojana) की शुरुआत कि थी। नारी सशक्तिकरण और परिवार स्तर पर निर्णय लिए जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस योजना को लाया गया।
इसके तहत हर महीने योजना से जुड़ी महिलाओं के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 1250 रुपए दिए जाते हैं। जिसे सिंगल क्लिक पर खुद प्रदेश के मुखिया ट्रांसफर करते हैं। बताते चलें कि लाडली बहना योजना तो अब प्रदेश की महिलाओं के लिए उत्सव बन गई है। सावन में सीएम मोहन यादव ने प्रदेशभर की लाडली बहनों के साथ न केवल सावन बल्कि रक्षाबंधन उत्सव भी मनाया और उनके खातों में राशि ट्रांसफर की।
हालांकि लाडली बहना योजना के तहत शुरुआत में केवल 1000 रुपए की राशि देने का प्रावधान था। वहीं हाल ही में सीएम डॉ. मोहन यादव ने जरूरत पड़ने पर लाडली बहना योजना के तहत राशि धीरे-धीरे बढ़ाते हुए 5000 रुपए तक करने का ऐलान भी कर दिया है।
बता दें कि योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं जो, मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हैं। वहीं लाडली बहना योजना की पात्र केवल विवाहित महिलाएं हैं, इनमें भी तलाकशुदा और विधवा महिलाएं भी शामिल हैं।

लाडली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Yojana)

समाज में बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार लाडली लक्ष्मी योजना (ladli laxmi yojana) एक महत्वाकांक्षी योजना है। इससे बालिका जन्म के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच और उनके भविष्य की मजबूत आधारशिला रखी जा सकती है। इसकी शुरुआत 1 अप्रैल 2007 को हुई थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से बालिकाओं के नाम से 1,43,000 रुपए का आश्वाशन प्रमाण पात्र दिया जाता है।
इस योजना के तहत पंजीकृत बालिका को कक्षा 6वीं में प्रवेश पर रुपए 2000/-, कक्षा 9वीं में प्रवेश पर रुपए 4000/-, कक्षा 11वीं में प्रवेश पर रुपए 6000/- तथा कक्षा 12वीं में प्रवेश पर रुपए 6000/- की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ केवल वही बालिका उठा सकती है, जिनका नाम स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीकृत हो और जिनके माता-पिता मध्यप्रदेश के मूल निवासी हों।

मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना (mukhyamantri mahila sashaktikaran yojana)

रेप से पीड़ित महिला या बालिका, एसिड विक्टिम, बाल विवाह पीड़ित, दहेज प्रताड़ित, जेल से रिहा या फिर दुर्व्यापार से बचाई गई महिलाओं और बेटियों को, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती हैं, वे सभी मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना का लाभ उठा सकती हैं।
मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना (CM Women Empowerment Scheme) के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा जाता है, ताकि वे अपने साथ अपने परिवार का भी भरण-पोषण कर सकें।
कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम में फार्मेसी, ब्यूटीशियन, होटल मैनेजमेंट, नर्सिंग, शार्ट टर्म मैनेजमेंट कोर्स, प्रयोगशाला सहायक, फिजियोथेरपी, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीएड, डीएड जैसे कई विषयों की शिक्षा ले सकती हैं।

लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana)

मध्य प्रदेश सरकार की लखपति दीदी योजना भी बेटियों और महिलाओं के लाभ का सौदा साबित हो रही है। ये एक स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम योजना है। इस योजना की खासियत ये है कि इसमें महिलाओं को 1 लाख रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन आसानी से मिल जाता है, वो भी बिना किसी ब्याज यानी जीरो पर्सेंट ब्याज पर।
lakhpati didi yojana
lakhpati didi yojana
साथ ही उन्हें नया बिजनेस शुरू करने के लिए जरूरी प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश तक दिए जाते हैं। ताकि वे बिजनेस के गुर सीखकर आगे बढ़ें और सफल हों। इसके पात्र महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होता है। 18 साल से 50 साल तक की उम्र की महिलाएं लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

Hindi News/ Bhopal / MP Government Schemes: महिलाओं को बड़ी सौगात दे रही मध्य प्रदेश सरकार, क्या आप भी हैं पात्र…?

ट्रेंडिंग वीडियो