30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने कमलनाथ पर लगाया चोरी का आरोप, मच गया बवाल

'नारी सम्मान' योजना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच शुरु हुई जुबानी जंग। आरोप है कि, कमलनाथ ने बीजेपी का प्लान चुराया है।

2 min read
Google source verification
News

भाजपा ने कमलनाथ पर लगाया चोरी का आरोप, मच गया बवाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे प्रदेश की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच हमले तेज होते जा रहे हैं। खास बात ये है कि, इस चुनाव में प्रदेश के महिला वोट बैंक पर दोनों पक्षों का खास फोकस है। ऐसे में जिस मुद्दे पर दोनों दल एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं, वो है प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली योजना।

आपको बता दें कि, बीते 1 जून 2023 को सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया, जो 'मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष' और 'सीएम उद्यम शक्ति योजना' की मॉनिटरिंग करने के लिए था। प्रशासन की ओर से जारी आदेश की प्रति अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कांग्रेस का दावा है कि, इस सरकारी आदेश में कमलनाथ द्वारा घोषित की गई 'नारी सम्मान योजना' का जिक्र है।

यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे में श्मशान से अस्थियां चुरा रहा था सोने का कारोबारी, जानिए फिर क्या हुआ


उप सचिव ने लगाया योजना चोरी का आरोप

बता दें कि, ये ही वो वजह है, जहां से भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरु कर दी। इसपर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया कि, अगस्त 2022 की कैबिनेट में 'मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष' का जिक्र पहले से है। यही नहीं, भाजपा ने ये आरोप भी लगाया कि, कांग्रेस ने इस योजना को चोरी किया है। इस मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग के उप सचिव अजय कटेसरिया ने भी बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने कहा कि, सीएम नारी सम्मान कोष और उद्यम शक्ति योजना का संचालन महिला वित्त विकास निगम करता है। इसे अगस्त 2022 में कैबिनेट से मंजूरी मिली थी। उसी की मॉनिटरिंग के लिए 1 जून को कमेटी बनाई गई है।


'अफसरशही ने भी कमलनाथ को माना सीएम'- कांग्रेस

वहीं, दूसरी तरफ कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने प्रशासनिक आदेश को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि, 'अब अफसरशाही ने भी कमलनाथ को मन से मुख्यमंत्री मान लिया है। सरकारी आदेश में कमलनाथ की नारी सम्मान योजना का पक्ष निकाला गया है। मुख्यमंत्री की योजना का नाम गायब है।' हालांकि, उनके इस ट्वीट से दोनों पक्षों में जुबानी जंग छिड़ गई।

यह भी पढ़ें- सावधान! यहां घूम रहा है आदमखोर बाघ, महिला को खाया, पायल से हुई पहचान


भाजपा का पलटवार

पीयूष बबेले के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने कैबिनेट नोट जारी कर दिया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, 'मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष' शिवराज सरकार ने बनाया था और इसे कैबिनेट से मंजूरी दी गई थी।

Story Loader