scriptMP Corona Update: एक दिन में 621 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 44 हज़ार के पार, 24 घंटे में 07 की मौत | mp corona update positive 244647 and 3648 death new variants of Corona | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 621 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 44 हज़ार के पार, 24 घंटे में 07 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 621 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 244647 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3648 पहुंची है।

भोपालJan 05, 2021 / 08:21 am

Hitendra Sharma

photo_2020-10-31_22-09-46.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 621 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 244647 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3648 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 107 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55582 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 887 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 52197 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2498 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 175 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39903 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 584 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 37319 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2000 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16003 हो गई है। शहर में अब तक 205 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 15514 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 290 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15630 हो चुकी है। जबकि, 242 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 14977 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 411 केसेज एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5158 हो गई है। इनमें से 95 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4890 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 173 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5088 हो गई है। इनमें से 148 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4790 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 150 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4718 हो गई है। जिले में अब तक 103 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4377 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 238 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4475 हो चुकी है। इनमें से 78 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4161 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 236 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3894 हो गई है। इनमें 58 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3759 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 77 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3903 हो गई है। इनमें से 34 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3728 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 141 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3639 हो चुकी है। यहां 60 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3510 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 69 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3543 हो गई है। इनमें से 29 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3446 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 68 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yh22m

Hindi News / Bhopal / MP Corona Update: एक दिन में 621 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 44 हज़ार के पार, 24 घंटे में 07 की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो