scriptMP में दल बदलः चुनाव से पहले कांग्रेस में जा सकते हैं यह भाजपा नेता, देखें List | mp assembly elections 2023 congress to increase tension of bjp | Patrika News
भोपाल

MP में दल बदलः चुनाव से पहले कांग्रेस में जा सकते हैं यह भाजपा नेता, देखें List

भाजपा के दिग्गज नेता दीपक जोशी के बाद चार-पांच दिग्गज नेता भी हो गए बागी…।

भोपालMay 05, 2023 / 07:14 pm

Manish Gite

bjp-4.png

,,

मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं है। हाल ही में पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बागी तेवर दिखाए, वहीं अब कई और दिग्गज नेताओं के भी बगावत करने की खबरें हैं। इनमें पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, भंवर सिंह शेखावत, सत्यनारायण सत्तन, नारायण त्रिपाठी, अजय विश्नोई के भी बगावत की खबरें आ रही हैं। इन नेताओं ने ऐलान किया है कि टिकट मिले न मिलेगी तब भी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 /strong> लड़ेंगे। इनके अलावा सत्तनारायण सत्तन के आडियो से भी भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है।

पूर्व सीएम कमलनाथ कई बार दावा कर चुके हैं कि कई भाजपा नेता उनके संपर्क में हैं। वे कभी भी पाला बदल सकते हैं। पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने भी कहा है कि वे चुनाव जरूर लड़ेगे। राजनीतिक गलियारों में उनके भी पार्टी छोड़ने की संभावना राजनीतिक गलियारों में व्यक्त की जा रही है। अनूप मिश्रा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भतीजे हैं।

 

और अधिक दिलचस्प खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

भंवर सिंह शेखावत के बड़े आरोप

धार के बदनावर से भाजपा विधायक रहे भंवर सिंह शेखावत ने भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि पार्टी में उनकी सुनवाई नहीं होती है तो वे पार्टी छोड़ सकते हैं। शेखावत ने अपनी बात सीएम के सामने रखते हुए कहा है कि वे बदनावर से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यदि टिकट नहीं मिला तो वे अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। शेखावत ने करा है कि सिंधिया समर्थक मंत्री भ्रष्टाचार कर रहे हैं। सिंधिया समर्थकों ने गंदगी फैला रखी है। दीपक जैसे बड़े नेता को विकल्प खोजना पड़ रहे हैं। बीजेपी संगठन को गलती सुधारनी होगी।

 

अटलजी के भांजे को कांग्रेस से ऑफर

इधर, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा भी पार्टी में काफी समय से अलग-थलग पड़े हुए हैं। इसे लेकर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने अब अनूप मिश्रा को कांग्रेस ज्वाइन करने का न्योता दिया है। अनूप भाजपा के संस्थापक और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे हैं। अनूप मिश्रा पूर्व सांसद भी हैं। नेता प्रतिपक्ष ड. गोविंद ने कहा है कि अनूप मिश्रा मेरे मित्र हैं। मैं चाहता हूं कि वे कांग्रेस में आएं। मैं उनका स्वागत करूंगा। भाजपा में आपराधिकत तत्वों का जमावड़ा है। भ्रष्टाचार है, जमकर लूट मची है। ईमानदार, भले आदमियों की दुर्दशा हो रही है, बेचारे उपेक्षित होकर घर पर बैठे हैं।

 

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8koc7o

सत्तनारायण सत्तन के बागी तेवर

इनके अलावा पूर्व मंत्री सत्तनारायण सत्तन भी काफी समय से अलग-थलक पड़े हुए हैं, हाल ही में उनका आडियो सामने आने के बाद भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री ने उन्हें चर्चा के लिए भोपाल बुलाया है। सत्तन ने अपने आडियो में कहा है कि बीजेपी को हाईजैक कर लिया गया है। सत्तन का कहना है कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ रहे हैं, उन्हें पद और सम्मान दिया जा रहा है, वहीं पार्टी के नेताओ ंको अनदेखा कर रहे हैं। सत्तन ने सीधे तौर पर सिंधिया का नाम लेकर कहा कि सिंधियाजी का कोई उपकार नहीं है, कटोरा लेकर अपनी थाली भर लेने का उपक्रम किया है, केवल दल बदलकर अपनी रीति-नीति का ही निर्वाह किया है।
(देखें विस्तृत वीडियो)

 

अब ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बिफरे भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन, देखें वीडियो

अजय विश्नोई भी दिखा चुके हैं तेवर

इधर, जबलपुर में भी पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक अजय विश्नोई भी कई बार अपनी ही पार्टी और अपनी ही सरकार पर उंगलियां उठा चुके हैं। पार्टी से किनारे चल रहे अजय विश्नोई के भी पार्टी से बगावत करने की अटकलें कई बार लगती रहती हैं।

 

नारायण त्रिपाठी भी हैं अलग-थलग

मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी भी कई बार बगावती तेवर दिखा चुके हैं। विन्ध्य क्षेत्र की अलग मांग करने वाले त्रिपाठी ने हाल ही में भाजपा की तर्ज पर ही विन्ध्य जनता पार्टी (vjp) बना दी है। उनका कहना है कि मैं विन्ध्य प्रदेश बनाकर रहूंगा। हालांकि पार्टी ने कई बार उनके सात मान-मनोव्वल किया, लेकिन वे बीच-बीच में अपनी ही पार्टी को आंखें दिखाते रहे हैं। त्रिपाठी भी कभी भी भाजपा से अलग हो सकते हैं।

 

नहीं माने दीपक जोशी

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र पूर्व मंत्री दीपक जोशी 6 मई को कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर चुके हैं। इससे पहले वे भाजपा संगठन से मुलाकात के बाद कोई फैसला लेने वाले थे। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर दिल्ली के नेताओं ने भी दीपक जोशी को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन जोशी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। अब उन्हें कभी भी दिल्ली बुलाया जा सकता है। वे भाजपा में ही रहेंगे या कांग्रेस में जाएंगे यह 6 मई तक तय हो जाएगा।

 

रघुनंदन को सुनाई थी अपनी व्यथा

इस बीच खबर है कि दीपक जोशी ने भाजपा के सीनियर नेता रघुनंदन शर्मा को अपने मन की बात कही है। शर्मा के मुताबिक दीपक अपने दिवंगत पिता कैलाश जोशी की समाधि को लेकर व्यथित हैं। वे कह रहे थे कि पिताजी की समाधि धूल खा रही है। पार्टी में मान-सम्मान नहीं बचा। मेरे कार्यकर्ताओं की भी पूछ-परख नहीं है। दीपक को काफी मनाया, लेकिन वे नहीं मान रहे हैं। एक बार फिर प्रयास करेंगे। शर्मा ने बताया कि दीपक ने छह माह पहले ही मन बना लिया था। दो माह पहले भी वे आवेश में आए, लेकिन मैंने उन्हें रोक दिया था। अब वे नहीं मान रहे हैं। रघुनंदन शर्मा ने अपनी ही पार्टी को सलाह दी है कि नाराज कार्यकर्ताओं को मनाएं। उनकी नाराजगी चुनाव पर भारी पड़ जाएगी।

 

कांग्रेस बोली- कांग्रेस में मिलेगा पूरा सम्मान

दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने की अटकलों पर नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने कहा है कि कांग्रेस दीपक जोशी का पूरा ख्याल रखेगी। जिस व्यक्ति के पिता ने पार्टी को सींचा और आज इस लायक बनाया कि वो सत्ता में है। उनका अपमान हो रहा है। डा. गोविंद सिंह ने भी दोहराया कि भाजपा के और भी नेता हमारे टच में हैं। पार्टी छोड़ गए कुछ विधायक भी मेरे संपर्क में है।

अब ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बिफरे भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन, देखें VIDEO

sattan.png

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का अपनी ही पार्टी से मोहभंग होता जा रहा है। वे भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाना चाहते हैं, पूर्व मंत्री दीपक जोशी के बाद अब भाजपा नेता और कवि सत्यनारायण सत्तन द्वारा भी पार्टी छोडऩे की चर्चाएं सुर्खियों में है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सत्यनारायण सत्तन केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बरसते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ेंः-

—————————————————————————————————

अटकलें खत्म: पूर्व सीएम दीपक जोशी अब कांग्रेस के साथ जाएंगे

joshi.png

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की उठापटक के बीच पिछले कई दिनों चल रही तमाम अटकलों के बीच आखिरकार पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने खुद ये स्पष्ट कर दिया है कि, वो कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। देवास के सिविल लाइंस इलाके में स्थित अपने निवास पर कुछ देर पहले हुई पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने खुद ही कांग्रेस में जाने की स्पष्ट घोषणा कर दी है। साथ ही, उन्होंने ये बी कहा कि, वो शनिवार को राजधानी भोपाल में सुबह 11 बजे कमलनाथ के निवास पहुंचेंगे और कल ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

(यहां पढ़ें विस्तृत समाचार)

—————————————————————————————————

ज्योतिरादित्य सिंधिया व समर्थक मंत्रियों के खिलाफ भाजपा में खुली बगावत, संगठन ने साधी चुप्पी

deepak_joshi.jpg

चुनावी साल में क्या भाजपा में सबकुछ ठीक चल रहा है ये सवाल इसलिए क्योंकि जिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने के बाद मध्यप्रदेश में एक बार फिर भाजपा को सत्ता का सिंहासन मिला था अब उन्हीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ पार्टी में विरोध के सुर बुलंद हो रहे हैं। सिंधिया ही नहीं सिंधिया समर्थक मंत्री भाजपा के नेताओं को खटक रहे हैं जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। हैरानी की बात ये है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता खुलकर सिंधिया व उनके समर्थक मंत्री पर हमला बोल रहे हैं और अभी तक संगठन खामोश है।

(यहां पढ़ें विस्तृत समाचार)

—————————————————————————————————

Hindi News / Bhopal / MP में दल बदलः चुनाव से पहले कांग्रेस में जा सकते हैं यह भाजपा नेता, देखें List

ट्रेंडिंग वीडियो