13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां गई तो बेटे ने भी तोड़ दिया दम, दूसरे बेटे और पिता की हालत भी नाजुक

तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी परिवार की खुशियां, ओवर स्पीड ट्रक ने मारी टक्कर, खजूरी सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर

less than 1 minute read
Google source verification
maa_khajuri.png

तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी परिवार की खुशियां

भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल में भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। इस रोड एक्सीडेंट ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। परिवार में घर का एक चिराग बुझ गया और मां की भी मौत हो गई। इधर पिता और दूसरे बेटे की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई जबकि पति और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया- पुलिस ने बताया कि खजूरी सड़क इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई जबकि पति और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीहोर में रिश्तेदारों से मिलकर घर लौट रहे थे तभी बायपास पर बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी- पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय धनसिंह मालवीय बैरागढ़ में रहते हैं। वह अपनी पत्नी भूरिया बाई, बेटे विनय मालवीय और चिंटू के साथ सीहोर में रिश्तेदारों से मिलकर घर लौट रहे थे तभी बायपास पर उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में पत्नी भूरिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि धन सिंह, बेटा विनय और चिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर विनय ने भी कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। इधर पिता व दूसरे पुत्र की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।