scriptमनचलों से परेशान महिला डॉक्टर आधी रात को बुलानी पड़ी पुलिस | molested female doctor who stayed in hotel | Patrika News
भोपाल

मनचलों से परेशान महिला डॉक्टर आधी रात को बुलानी पड़ी पुलिस

होटल में रुकी महिला डॉक्टर से दो युवकों ने की छेड़छाड़, पुलिस ने दोनों युवकों को किया गिरफ्तार…

भोपालJan 04, 2022 / 04:01 pm

Shailendra Sharma

doctor.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में होटल में रुकी एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामना आया है। आधी रात को महिला डॉक्टर ने डायल 100 पर फोन किया जिसके बाद पुलिस होटल में पहुंची औऱ महिला डॉक्टर को परेशान कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों मनचलों ने पहले तो महिला डॉक्टर पर अश्लील कमेंट्स किए थे और फिर रात को बार-बार उसके दरवाजे को नॉक कर परेशान कर रहे थे। इतना ही नहीं विरोध करने पर मनचलों ने महिला डॉक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी।

 

परिवार के साथ होटल में रुकी थी महिला डॉक्टर
घटना भोपाल के हनुमानगंज थाना इलाके की है जहां सोमवार की रात करीब 11 बजे टीकमगढ़ से आई एक महिला डॉक्टर अपनी बेटी, भाई व मां के साथ एक होटल में रुकी थीं। उन्हें मंगलवार की सुबह फ्लाइट से निजी काम से मुंबई जाना था। इसलिए उन्होंने भोपाल स्टेशन के पास ही एक निजी होटल में नाइट स्टे किया था। महिला डॉक्टर जैसे ही अपने कमरे में पहुंची तो पास के ही कमरे में रुके दो युवक बाहर निकले और उन पर अश्लील कमेंट करे। पहले तो महिला डॉक्टर ने युवकों की बातों को नजरअंदाज किया लेकिन कुछ देर बाद जब उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

 

यह भी पढ़ें

जानिए क्या हुआ जब गुम गई ट्रेन की चाबी



रात में बार-बार खटखटाया दरवाजा
कुछ ही देर बाद रात में जब महिला डॉक्टर अपने कमरे में थीं तो आरोपी युवकों की हरकतें बढ़ गईं और वो बार-बार महिला डॉक्टर के दरवाजे को नॉक करने लगे। परेशान हो चुकी महिला डॉक्टर ने रात में ही डायल 100 पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। आरोपियों के नाम नवीन शर्मा और अनिल तिवारी हैं जो कि जबलपुर और देवास के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने शराब पी रखी थी।

देखें वीडियो- टीआई कोतवाली ने चेकिंग के दौरान नपा कर्मचारी को मारा थप्पड़

https://www.dailymotion.com/embed/video/x86san3

Hindi News/ Bhopal / मनचलों से परेशान महिला डॉक्टर आधी रात को बुलानी पड़ी पुलिस

ट्रेंडिंग वीडियो