scriptMP Election Results live: 2003 के बाद भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 2023 में सबसे ज्यादा सीटें | Madhya pradesh Election Results 2023 Live Updates SeatWise Candidates Result Declared Assembly Election Results 2023 | Patrika News
भोपाल

MP Election Results live: 2003 के बाद भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 2023 में सबसे ज्यादा सीटें

mp vidhan sabha results live updates :- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट घोषित…। यहां देखें पूरे प्रदेश की सीटों पर क्या है स्थिति…।

भोपालDec 03, 2023 / 06:49 pm

Manish Gite

mp.jpg

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट घोषित हो रहे हैं…। जानिए किसकी बन रही है सरकार…।

madhya pradesh vidhan sabha results live updates; राजधानी भोपाल में रविवार को सुबह से ही सर्दी बढ़ी हुई है, हल्की बारिश हो रही है और कई इलाकों में धुंध छाई हुई है। इसी सर्दी वाले मौसम में राजनीति का मिजाज गर्म है। दोपहर तक किसकी सरकार बनेगी, इससे भी धुंध छंट जाएगी। www.patrika.com पर देखें मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से जुड़ी पल-पल की खबरें।

लोकतंत्र के उत्सव में वह घड़ी आ गई जिसका सभी को इंतजार था। आचार संहिता लगे 53 दिन पूरे हो गए। रविवार 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम घोषित हो रहे हैं। 9 अक्टूबर को प्रदेश में चुनाव की घोषणा हुई थी। 53 वें दिन रविवार को नतीजे आएंगे। भोपाल की सात विधानसभा सीटों पर 96 प्रत्याशी खड़े थे, लेकिन जीतेंगे सिर्फ छह।

 

results.png
Live Updates

18.48

मध्यप्रदेश की इन 17 सीटों पर भी जीती भाजपा

– पन्ना
– मऊगंज
– रीवा
– कोतमा
– अनुपपूर
– सिहोरा
– बैरसिया
– देवास
– पंधाना
– नेपानगर
– बुरहानपुर
– अलिराजपुर
– बड़नगर
– रतलाम ग्रामीण
– जावरा
– आलोट
18.38 pm

PM मोदी ने लिखा जनता के नाम पत्र

pm-modi.png
18.37 pm

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह हारे

18.36 pm

इंदौर 1 विधानसभा सीट से कैलाश वजयवर्गीय जीते
कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला हारे
18.35 PM

सतना विधानसभा सीट से सांसद गणेश सिंह हारे
अमरपाटन से रामखेलावन पटेल हारे
मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी जीते
निवाड़ी विधानसभा सीट से अनिल जैन जीते

18.30 PM

भोपाल की गोविंदपुरा सीट से भाजपा की प्रत्याशी कृष्णा गौर एक लाख 7 हजार वोटों से चुनाव जीती हैं। प्रचंड मतों से जीतने वाली कृष्ण गौर पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की पुत्रवधु हैं और वे भोपाल की महापौर भी रह चुकी हैं।
17.46 pm

रीवा के सेमरिया विधानसभा सीट से भाजपा के केपी त्रिपाठी चुनाव जीत गए। कांग्रेस के अभय मिश्रा को 200 वोटों से हराया।

17.44 PM

चांचोड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह चुनाव हारे। दिग्विजय सिंह के छोटे भाई है लक्ष्मण सिंह।
17.37 pm

ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार जीते

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से अंततः विधायक डा. सतीश सिंह सिकरवार ने अपनी जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने अपनी निकटतम भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री माया सिंह को हरा दिया है। सतीश सिकरवार 15586 वोटों से चुनाव जीत गये है।
17.13 pm

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कई चौकाने वाले परिणाम देखने को मिले। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए। वहीं मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल हरदा से चुनाव हार गए। इनके अलावा कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे जीतू पटवारी, तरुण भनोट, पीसी शर्मा भी चुनाव हार गए।
16.59 pm

16.21 pm

–हरसूद विधानसभा से बीजेपी की जीत
–मंत्री विजय शाह ने कांग्रेस के सुखराम साल्वे को हराया
–लगभग 59,900 से अधिक वोटो से मंत्री शाह ने जीत दर्ज की

16.20 pm
ब्रेकिंग खण्डवा जिला
– खण्डवा सीट 37930 वोटों से भाजपा की कंचन तन्वे जीतीं
– पंधाना सीट भाजपा की छाया मोरे 28984 वोटों से जीतीं
– हरसूद में भाजपा के विजय शाह 59973हजार वोटों से जीते
– मांधाता में भाजपा के नारायण पटेल 800 वोटों से जीते
16.15 pm

रहली के भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव 72041 मतों से चुनाव जीते।

15.31 pm

जबलपुर जिले की सिहोरा विधानसभा सीट भाजपा ने जीत ली है। जबलपुर भाजपा उम्मीदवार संतोष बरकड़े 42772 वोट से जीते।
15.15 pm

होशंगाबाद-इटारसी सीट से भाजपा के डा. सीताशरण शर्मा चुनाव जीत गए हैं। इनके सामने कांग्रेस ने गिरिजाशंकर शर्मा को मैदान में उतारा था। यह दोनों ही सगे भाई हैं।

15.06 pm
मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव जीत गए हैं।

15.04 pm

बालाघाट अपडेट

बैहर (10वें राउंड तक )
भाजपा-52773
कांग्रेस-55576 (2803 से आगे)
नोटा-2479
——–
लांजी ( 11 वां राउंड तक)
भाजपा- 61136
कांग्रेस- 58541 (2595 से आगे)
नोटा- 1052
———
परसवाड़ा ( 9 वें राउंड तक)
भाजपा- 33058
कांग्रेस-49703 (16645 से आगे)
नोटा- 1074
–———-
बालाघाट ( 9 वें राउंड तक )
भाजपा-45048
कांग्रेस- 55246 (10198 से आगे)
नोटा-167
———–
वारासिवनी ( 8 वां राउंड तक)
भाजपा- 38244 (836 से आगे)
कांग्रेस-37408
नोटा-442
——-
कटंगी (7 वां राउंड तक )
भाजपा-35383 (9780 से आगे)
कांग्रेस-25603
नोटा-431
15.01 pm

सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के गोविंद सिंह राजपूत 10वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार नीरज शर्मा से 1363 वोट से पीछे चल रहे हैं।

14.59 pm
खरगोन में पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी विजयलक्ष्मी साधो पीछे।

13 वां राउंड

डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ कांग्रेस- 65835
राजकुमार मेव भाजपा- 70080

15.00 pm

दतिया विधानसभा का छठवां राउण्ड पूरा
कांग्रेस – 5932
भाजपा – 6082
कांग्रेस – 6072 वोट से आगे

14.58 pm

शाजापुर विधानसभा क्रमांक 167 पर कशमकश भरे मुकाबले में भाजपा के अरुण भीमावाद ने कांग्रेस के हुकुम सिंह कराड़ा को 07 वोटो से हराया। री काउंटिंग के बाद की स्थिति हुई स्पष्ट। अधिकृत घोषणा होना शेष।
14.50 pm

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा देवास जिले की सोनकच्छ विधानसभा सीट से हार गए हैं। भाजपा के राजेश सोनकर ने उन्हें 23 हजार 500 वोटों से हरा दिया।

14.48 pm
भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील चुनाव जीत गए हैं। आतिफ पूर्व मंत्री आरिफ अकील के बेटे हैं। अतिफ ने भाजपा के पूर्व महापौर आलोक शर्मा को 27086 वोटों से हराया।
14.40 pm

लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतेगी भाजपा

इंदौर से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि जिस प्रकार से तीन राज्यों में पूरी तरह से भाजपा ने जीत दर्ज की है, उसी प्रकार से लोक सभा चुनाव में भी हम देश में 400 से ज्यादा सीट जीतेंगे। विजयवर्गीय ने इस जीत के लिए पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा की रणनीति को दिया है।
14.38 pm

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी से चुनाव जीत गए हैं।

14.34 pm

इंदौर जिले का अपडेट

विधानसभा 1 से कैलाश विजयवर्गीय 29444 (7 राउंड), इंदौर-2 से रमेश मेंदोला 49498 (7 राउंड), इंदौर-3 से गोलू 4434 (7 राउंड), इंदौर-4 से मालिनी गौड़ 35715 (7 राउंड), इंदौर-5 से महेंद्र हार्डिया 22355 (5 राउंड), राऊ से मधु वर्मा 14735 ( 12 राउंड), देपालपुर से मनोज पटेल 3887 (10 राउंड), सांवेर से तुलसी सिलावट 17517 ( 7 राउंड), महू से उषा ठाकुर 18817 ( 8 राउंड) से आगे चल रहे हैं।
14.28 pm

दतिया से बड़ी खबर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 6200 मतों से पीछे। कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने बनाई बढ़त।

14.25 PM

रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा सीट से सुरेंद्र पटवा चुनाव जीत गए।
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1731232307548180528?ref_src=twsrc%5Etfw
शिवराज सिंह ने जनता से कहा – धन्यवाद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत पर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा है कि सोशल मीडिया के मेरे मित्रों, पूरे कैंपेन के दौरान आपका जो प्यार, सहयोग और स्नेह मिला, वो अद्भुत व अभूतपूर्व था। आपके प्यार और सहयोग के जरिये आज भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। आपका यह प्रेम और स्नेह बना रहे…
मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी अपेक्षाओं पर हम खरा उतरेंगे और प्रदेश व प्रदेशवासियों की सेवा करते रहेंगे। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

 

12.25 pm

रीवा से भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला 21 हजार वोटों से चुनाव जीत गए।

14.21 pm

खातेगांव से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी चुनाव हार गए। कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में हो गए थे शामिल।

 

13.47 pm

शुजालपुर से भाजपा के इंदर सिंह परमार चुनाव जीत गए हैं। वे शिवराज सरकार में शिक्षा मंत्री हैं।

13.45 pm

बालाघाट अपडेट

बैहर (आठवें राउंड तक )
भाजपा-41752
कांग्रेस-47547 (5795 से आगे)
——–
लांजी ( 8 वां राउंड तक)
भाजपा- 38618
कांग्रेस- 48639 (10021 से आगे)
———
परसवाड़ा ( 6वें राउंड तक)
भाजपा- 22191
कांग्रेस-32168 (9977 से आगे)
–———-
बालाघाट ( 8वे राउंड तक )
भाजपा-39897
कांग्रेस- 49757 (9860 से आगे)
———–
वारासिवनी ( 5 वां राउंड तक)
भाजपा- 24439 (1485 से आगे)
कांग्रेस-22954
——-
कटंगी (5 वां राउंड तक )
भाजपा-25448 (6784से आगे)
कांग्रेस-18664

13.40 PM

बुरहानपुर से भाजपा की पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह शेरा को हराया।

13.21 pm

चैतन्य कश्यप रतलाम से जीते और जावरा से राजेन्द्र पाण्डे जीते

13.12 PM

छिंदवाड़ा अपडेट

छिंदवाड़ा 8 राउंड
विवेक बंटी साहू 38199
कमलनाथ 51696
कांग्रेस 13497 से आगे

चौरई 4 राउंड
लखन वर्मा – 16287
सुजीत चौधरी 16604
बंटी पटेल – 2050
चौरई कांग्रेस 317 वोट से आगे

पांडूर्णा 11 राउंड
निलेश उइके 56425
प्रकाश उइके 40591
कांग्रेस 15894 वोट से आगे

सौसर 8 राउंड
विजय चौरे 39662
नाना भाऊ 34879
कांग्रेस 4783 वोट से आगे

परसिया 7 राउंड
सोहन वाल्मिक 32214
ज्योति देहारिया 32873
बीजेपी वोट 659 से आगे

अमरवाड़ा 8 राउंड
मोनिका 36642
कमलेश शाह
47350
कांग्रेस -10663 से आगे

जुन्नारदेव 6 राउंड
नत्थान शाह
21972
सुनील उइके
24883
कांग्रेस – 2911 वोट से आगे

13.00 PM

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए। मंडला जिले की निवास सीट से चुनाव लड़ रहे थे।

12.38 PM

सिंधिया ने लाडली बहना को बताया गेमचेंजर

मध्यप्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ गई है। मध्यप्रदेश भाजपा में खुशी की लहर है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भोपाल में हैं और उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा के साथ चुनाव परिणाम देखा। इस दौरान सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिंधिया ने कहा है कि मैं मध्यप्रदेश के हर एक जनता को नमन करता हूं। उन्होंने विश्वास भाजपा पर जताया। भाजपा की डबल इंजन की सरकार। प्रधानमंत्री मोदीजी का नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा का मार्गदर्शन, मध्यप्रदेश के एक-एक कार्यकर्ता, शिवराज सिंहजी का नेतृत्व जन हितैषी नीतियां जो उन्होंने क्रियान्वित की है, उसी का फल है कि आज मध्यप्रदेश का एक एक जन जनार्दन असीम बहुमत के साथ, मैंने भी जो सोचा था, उससे कई गुना ज्यादा भाजपा के पक्ष में आया है। मैं जनता का धन्यवाद करता हूं।

सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। सिंधिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह की हर बददुआ का मैं स्वागत करता हूं और राजा साहब को मैं दिल की गहराइयों से शुभकामनाएं देता हूं। मैं अपने दिल में कभी भी गलत भाव कभी भी किसी के प्रति नहीं रखता हूं। जहां तक कांग्रेस की बात है तो वो लड्डू खरीद रहे थे कल। पोस्टर बधाई के लग गए थे। हम लोग चुपचाप से अपना काम कर रहे थे। क्योंकि हमें विश्वास था कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ रहा है और जनता ने अपना निर्णय साफ कर दिया है। सिंधिया ने कहा कि जो लोग कद की बात कर रहे थे ग्वालियर चंबल संभाग की जनता ने और मध्यप्रदेश की जनता ने उनको अपना ‘कद’ दिखा दिया है।

अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार आई है। प्रधानमंत्रीजी का नेतृत्व देश की 140 करोड़ जनता के लिए गौरव का विषय है और पीएम मोदीजी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयां छू रहा है।

सिंधिया ने जीत पर कहा कि केंद्र में हमारी डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व में, अमित शाह और जेपी नड्डा जी के जो हमने काम किया है, उसका लाभ भाजपा को मिला है। केद्र में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा त्रिमूर्ति हैं। केंद्र की त्रिमूर्ति और मध्यप्रदेश में एक एक कार्यकर्ता, शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा के नेतृत्व में काम करने का ही परिणाम है कि यह पूरा परिणाम हमारे पक्ष में आया है। लाडली बहना का इस चुनाव में बहुत बड़ा असर बताते हुए सिंधिया ने लाडली बहना योजना को गेमचेंजर बताया और इसका पूरी तरह से श्रेय किसी एक व्यक्ति को जाता है तो वो शिवराज सिंह चौहान हैं।

 

यहां पढ़ें विस्तार से

भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को श्रेय दिया, तो सिंधिया बोले- लाडली बहना ने जिताया चुनाव

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
12.29 PM

हॉटसीट

दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर लगभग एक हजार वोटों से पीछे
12.27 PM

12.14 PM

मध्यप्रदेश में पहला रिजल्ट घोषित।

शाजापुर जिले की कालापीपल सीट से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी चुनाव हारे। भाजपा के घनश्याम चंद्रवंशी जीत गए हैं। यह पहली हार और जीत की घोषणा की गई है।
12.02 PM

भोपाल में बिगड़े समीकरण

दक्षिण पश्चिमः भगवान सबनानी 3355 से आगे
मध्यः आरिफ मसूद 11344 से आगे
गोविंदपुराः कृष्णा गौर 30142 से आगे
हुजूरः रामेश्वर शर्मा 16886 से आगे

11.47 AM


भाजपा यह दिग्गज पीछे

कांग्रेस के ये दिग्गज पीछे

11.43 AM

बालाघाट से अपडेट

बैहर (तीन राउंड में )
भाजपा-16200
कांग्रेस-16780 (580 से आगे)
——–
लांजी ( दो राउंड)
भाजपा- 7711
कांग्रेस- 13881 (6170से आगे)
———
परसवाड़ा
भाजपा- 3388
कांग्रेस-5348 (1960 से आगे)
–———-
बालाघाट ( चार राउंड)
भाजपा-19071
कांग्रेस- 23426 (4355 से आगे)
———–
वारासिवनी
भाजपा-4411 (529 से आगे)
कांग्रेस-3882
——-
कटंगी (दो राउंड)
भाजपा-10126(3058 से आगे)
कांग्रेस-7068
11.42 AM

बुरहानपुर की नेपानगर सीट पर 11 राउंड पूरे हो गए। इसमें भाजपा की मंजू दादू 6594, कांग्रेस गेंदुबाई 3115 मिले। भाजपा 3479 वोट से आगे चल रही है। अब तक भाजपा 22994 वोट से आगे हो गई है।
11.41 AM

पांच राउंड के बाद स्थिति

झाबुआ और पेटलावद विधानसभा में भाजपा ने बढ़त बनाए रखी है। थांदला विधानसभा में कांग्रेस 1853 मतों से आगे

11.40 AM

कुरवाई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह सपरे नवे राउंड के बाद 12204 मतों से आगे।
11.40 AM

अशोकनगर
मुंगावली विधानसभा
पांचवा राउंड के बाद 2320 से कांग्रेस के यादवेन्द्र सिंह आगे

अशोकनगर विधानसभा
चौथा राउंड के बाद 2159वोट से कांग्रेस के हरिबाबू राय आगे

चंदेरी विधानसभा
पांचवा राउंड के बाद जगन्नाथ सिंह भाजपा 8683 वोट से आगे
11.35 AM

भोपाल की 7 विधानसभा सीटों की स्थिति

भोपाल उत्तरः आतिफ अकील 204 वोटों से आगे
बैरसिया विष्णु खत्री 2079 से आगे
नरेलाः विश्वास सारंग 5999 से आगे
दक्षिण पश्चिमः भगवान दास सबनानी 2142 से आगे
हुजूरः रामेश्वर शर्मा 12900 से आगे
मध्यः आरिफ मसूद 5821 से आगे
गोविंदपुराः कृष्णा गौर 22152 से आगे
11.27 AM

नरसिंहपुर जिला


गोटेगांव 118

महेंद्र नागेश, भाजपा
12603 मतों से आगे

नरसिंहपुर 119
प्रहलाद पटेल, भाजपा
8521 मतों से आगे

तेंदूखेड़ा 120

संजय शर्मा, कांग्रेस
4791 मतों से आगे
गाडरवारा 121
उदयप्रताप सिंह भाजपा
15405 मतों से आगे

11.24 AM

सिवनी जिले की चार विधानसभा तीसरा राउंड

बरघाट :
भाजपा – कमल मार्सकोल, 18498
कांग्रेस – अर्जुन सिंह काकोडिया, 15981


सिवनी :
कांग्रेस – आनंद पंजवानी, 18987
भाजपा – दिनेश राय मुनमुन, 15064

केवलारी :
कांग्रेस – रजनीश सिंह, 21059
भाजपा – राकेश पाल सिंह, 14595

लखनादौन :
कांग्रेस – योगेंद्र सिंह बाबा, 18112
भाजपा – विजय उइके, 12849

11.23 AM

हरसूद विजय शाह को चौथे राउंड में 3923 मतों की बढ़त कल 11412 मत से आगे।
11.22 AM

बुरहानपुर

सीट नेपानगर

10 राउंड पूरा

भाजपा की मंजू दादू 4882
कांग्रेस गेंदुबाई 4606
भाजपा 276 वोट से आगे

कुल अब तक 19555 वोट से भाजपा आगे

11.00 AM
भाजपा यह दिग्गज पीछे

10.50 AM

सीएम शिवराज सिंह का बयान

हमारे काम ने जनता के दिल को छू लिया। हमने गरीबों और किसानों के लिए काम किया। पीएम मोदी पर जनता को विश्वा है। अमित शाह जी की अचूक रणनीति काम आई। लाडली बहना ही नहीं, लाडली लक्ष्मी, 50 प्रतिशत नगरीय निकाय चुनाव में, बेटी बचाओ, जैसे अभियान, संपत्ति की खरीद में बहनों को रजिस्ट्री शुल्क में कमी। ओवरआल बेटियों और बहनों को रिजर्वेशन दिया है। फिर लाडली बहना ने जिंदगी बदल दी। शिवराज ने कहा कि अभी प्रारंभिक रुझान है। हम शानदार बहुमत प्राप्त करेंगे।

10.30 AM

ग्वालियर पहला राउंड की स्थिति

भितरवार
मोहन सिंह राठौर-6902
लाखन सिंह 4926
बीजेपी आगे 1976

ग्वालियर पूर्व
माय सिंह 6203
सतीश सिकरवार-5203
बीजेपी 1000


डबरा
इमरती देवी 5533
सुरेश राजे 4391
बीजेपी- 1142 से आगे

ग्वालियर
प्रद्युम्न सिंह तोमर 8133
सुनील शर्मा 5622
बीजेपी- 2511 से आगे


ग्वालियर ग्रामीण
पहला राउंड
भारत सिंह 6180
साहब सिंह 5687

10.16 AM

बुरहानपुर सीट से भाजपा की पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस 4563 वोट से आगे

10.15 AM

जबलपुर पूर्व में 4 राउंड कांग्रेस आगे
अंचल सोनकर 3299
लखन घनघोरिया 7700
लखन घनघोरिया 9687 मतों से आगे

10.28 AM

शिवराज सिंह चौहान ने दी गैस त्रासदी पर श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को गैस त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। चौहान ने इस मौके पर कहा कि आज भी जब दो और तीन दरमियानी रात याद आती है तो हम कांप उठते हैं। एमआईसी गैस के कारण गैस के रिसाव के कारण, हजारों भाई बहन जिनमें छोटे बच्चे शामिल थे। उन्होंने अपनी जिंदगी खो दी। असमय काल के गाल में समा गए। भोपाल का वो दृश्य भूलता नहीं है। जब सड़कों पर अपनी जान बचाने अपने बच्चों को लेकर भाई और बहन दौड़ रहे थे। और वो भयानक दृश्य ऐसा है कि दौड़ते-दौड़ते गिरे और हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गए थे। मैं सभी के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित करात हूं। इस संकल्प के साथ फिर कोई ऐसा हादसा न हो। ऐसी गैस ट्रैजडी फिर नहीं दोहराई जाए। हमें सबको सोचना पड़ेगा। केवल मध्यप्रदेश और देश की बात नहीं करता। दुनिया को सोचना होगा। श्रद्धांजलि देने आए सीएम ने चुनाव रिजल्ट पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

 

10.20 AM

दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चार हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के राजेंद्र भारती आगे चल रही है।

10.18 AM

भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता पीसी शर्मा पीछे चल रहे हैं। उनके प्रतिद्वंदी भगवान दास सबनानी चार हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
10.08 AM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी विधानसभा सीट से आगे। कांग्रेस का नहीं चला जादू।

10.06 AM

सागर जिले के पहले राउंड की नतीजे
1. सागर– Bjp के शैलेन्द्र जैन 1986 से आगे
2.नरयावली– Bjp के प्रदीप लरिया 1222 से आगे
3,. देवरी– BJP के बृजबिहारी पटेरिया 2421 से आगे
4. रहली– BJP प्रत्याशी गोपाल भार्गव 2212 से आगे
5. सुरखी– BJP प्रत्याशी गोविन्द राजपूत 1159 वोटों से आगे
6.बंडा— BJP प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लोधी 1678 से आगे
7.बीना — कांग्रेस की निर्मला सप्रे 400 वोटो से आगे
8. खुरई- BJP प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह 675 से आगे
9.52 AM

नरसिंहपुर जिले का हाल

जिला नरसिंहपुर

विधानसभा गाडरवारा 121
भाजपा के उदय प्रताप सिंह पहले राउंड में 3067 से आगे

तेंदूखेड़ा 120
पहले राउंड में संजय शर्मा
कांग्रेस लगभग 1200 वोटों से आगे
नरसिंहपुर 119
प्रहलाद पटेल बीजेपी
1656 वोटों से आगे

गोटेगांव 118
महेंद्र नागेश बीजेपी
2200 वोटों से आगे

9.40 AM

ग्वालियर पूर्व से माया सिंह 1006 वोट से आगे
भितरवार विधानसभा में मोहन सिंह राठौड़ 1982 से आगे
राजगढ़ खिलचीपुर ब्यावरा नरसिंहगढ़ सारंगपुर में बीजेपी आगे
गंधवानी में उमंग सिंगार 1058 वोट से आगे
नरसिंहपुर 1656 वोटों से प्रह्लाद पटेल आगे
9.24 AM

सागर के रिजल्ट
सागर में आठ विधानसभा चुनाव नतीजे
खुरई विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह आगे
सुरखी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत आगे
नरयावली कांग्रेस से सुरेंद्र चौधरी आगे
सागर से बीजेपी से प्रत्याशी शैलेंद्र जैन आगे
9.26 AM

रतलाम जिले के सैलाना में चौकाने वाला परिणाम हो सकता है। यहां पर भाजपा की संगीता चारेल को 2710, कांग्रेस के हर्ष विजय गेहलोत को 2877 व जयस के कमलेश डोडियार को 3844 वोट मिले है। मंदसौर पहले राउंड में चारों विधानसभा सीट मंदसौर गरोठ सुवासरा और मल्हारगढ़ से बीजेपी आगे चल रही है।
9.25 AM

विदिशा जिले की पांचो विधानसभा सीट से बीजेपी आगे
विदिशा में मुकेश टंडन 1400 वोट से आगे
बासौदा में भाजपा के हरि सिंह 2000 वोट से आगे
कुरवाई में हरि सिंह सप्रे 1800 वोट से आगे
शमशाबाद में भाजपा के सूर्य प्रकाश मीणा 1400 वोट से आगे
सिरोंज में उमाकांत शर्मा भाजपा 2300 वोट से आगे
9.23 AM

बिग ब्रेकिंग
मंडला जिले की निवास सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे।
इंदौर जिले की राऊ विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता पीछे।
बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन भी पीछे।
बदनावर सीट से भाजपा के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव पीछे।
9.22 AM


खरगोन में भाजपा बालकृष्ण पाटीदार 421 आगे
महेश्वर में डा. विजयलक्ष्मी साधो 2500 से आगे।
कसरावद में भाजपा आत्माराम पटेल 821 से आगे।
बड़वाह में बीजेपी सचिन बिरला 400 से आगे।
भीकनगांव नंदा ब्राम्हणे बीजेपी 437 से आगे
भगवानपुरा से कांग्रेस के केदार डावर 3000 से आगे
9.10 AM

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से भारतीय जनता के प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह मतगणना स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा, प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया प्रदेश में भाजपा 140 सीटों के साथ सरकार बनाएगी। कांग्रेस ने भाजपा की योजनाओं को बंद कर गुमराह का काम किया है, जबकि लाड़ली बहना ने लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है।
9.05 AM

लहार विधानसभा सीट से डॉ. गोविंद सिंह पीछे

9.oo AM

सीहोर जिले से बड़ी खबर। बुदनी सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगे। डाक मत पत्रों में 163 से आगे। आष्टा में 31 मतों से कांग्रेस आगे। इछावर में पहले राउंड में कांग्रेस आगे।
8.57 AM

कटनी से ब्रेकिंग खबर

बहोरीबंद विधानसभा में मतगणना के दौरान हंगामा। होम वोटिंग के दौरान कराए गए मतदान के बाद मत पत्रों को पेटियों में रखा गया था। यहां जब पेटी देखी गई तो उसमें नीचे की तरफ तार बंधे हुए थे। पेटी खोलकर बंडल निकाले गए तो उनमें मतपत्रों के बंडल सील नहीं थे। इस पर अभिकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराई।
8.55 AM

शुरुआती रुझान सुबह 9 बजे तक भाजपा 101 पर आगे थी और कांग्रेस 75 सीटों पर आगे थी।

8.53 AM

मंदसौरः पहले राउंड में सुवासरा भाजपा हरदीप सिंह डंक 6541 मतों से आगे। कांग्रेस राकेश पाटीदार 4181 मतों पर।
8.50 AM

शुजालपुर से भाजपा के इंदर सिंह परमार आगे।

8.45 AM

ब्रेकिंगः शुरुआती रुझान में उज्जैन से उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव पीछे।

8.40 AM

सिंधिया समर्थक और रायसेन जिले की सांची विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी डा. प्रभुराम चौधरी पीछे चल रहे हैं। प्रभुराम मध्यप्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी हैं।
8.30 AM

8.28 AM

मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट से नरेंद्र सिंह तोमर आगे। केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री भी हैं नरेंद्र सिंह तोमर।

8.25 AM

सांवेर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट आगे।
8.24 AM

दमोह सीट से भाजपा उम्मीदवार जयंत मलैया आगे। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। मंडला जिले की निवास सीट से भाजपा उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते आगे। कुलस्ते केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री भी हैं।
8.21 AM

भोपाल का शुरुआती रुझान सामने आया। भोपाल में तीन पर कांग्रेस और भाजपा चार पर आगे।

8.20 AM

शुरुआती रुझान में भाजपा आगे। कांग्रेस पीछे। भाजपा 56 और कांग्रेस 34 सीटों पर आगे।
8.16 AM

इंदौर जिले की राऊ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी आगे…। भाजपा के मधु वर्मा पीछे।

8.15 AM

Breaking
मध्यप्रदेश चुनाव में पहला रुझान…।

भाजपा 36 और कांग्रेस 24 सीटों पर आगे…।
8.07 AM

भोपाल में डाक मतपत्र की गिनती के साथ काउंटिंग शुरू हो गई है। 8.30 बजे से शुरू होगी ईवीएम की गिनती। एक टेबल पर कुल चार अधिकारी मौजूद

8.04 AM
इंदौरः नेहरू स्टेडियम में मतगणना

इंदौर जिले की 9 विधानसभाओं में भाजपा-कांग्रेस सहित 92 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला थोड़ी देर में तय हो जाएगा। इंदौर की सभी विधानसभा सीटों पर 20 लाख 33 हजार 296 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। नेहरू स्टेडियम में मतगणना हो रही है। 11 बजे तक पहला रुझान आ जाएगा।
7.50 AM

खरगोन में मतपत्रों को गिनती से पहले जमाया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मतगणना स्थल पर मौजूद। खरगोन के पीजी कॉलेज में मतगणना स्थल में स्ट्रांग रूम खुल चुका है और मतपेटियां बाहर निकाली जा रही हैं।
7.46 AM

बुरहानपुरः बहादरपुर रोड डायट कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना पर प्रवेश। मतगणना के लिए पहुंच रहे पार्टी एजेंटों की शक्ति से हो रही जांच। सुबह 8:00 बजे शुरू होगी मत पत्रों की फिर 8:30 बजे ईवीएम की गणना होगी शुरू।
7.45 AM

भोपाल स्थित पुरानी जेल में भारी पुलिस बल तैनात। प्रदेश भाजपा कार्यालय और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी भारी पुलिस बल तैनात। कार्यकर्ताओं का जमावड़ा।

7.30 AM

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट की तैयारी पूरी। 8 बजे से पूरे प्रदेश में एक साथ होगी मतों की गिनती। डाक मत पत्रों के बाद शुरू होगी इवीएम में दर्ज हुए वोटों की गिनती।

14 लाख मत की गिनती

करीब 14 लाख मतों की गिनती होनी है। इसमें 13 लाख 89 हजार 785 वोटर वे हैं, जिन्होंने 17 नवंबर को वोट किया था। जबकि करीब साढ़े 13 हजार डाकमत पत्रों के जरिए बुजुर्गों व दिव्यांगों ने वोट डाले। पहले डाकपत्रों की गिनती होगी। फिर 8.30 बजे से ईवीएम से मतगणना शुरू होगी। हर राउंड के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।

सबसे पहले उत्तर व नरेला का रिजल्ट

सबसे पहले उत्तर और नरेला का चुनाव परिणाम आएगा
दूसरे नंबर पर दक्षिण पश्चिम और बैरसिया के परिणाम इसके बाद मध्य
सबसे अंत में हुजूर व गोविंदपुरा के परिणाम आने की संभावना
सबसे ज्यादा राउंड गोविंदपुरा में, नरेला और उत्तर में हैं कम
अधिकतम वोटिंग राउंड 19 राउंड गोविंदपुरा
सबसे कम 16 भोपाल उत्तर और नरेला में
नरेला में तेजी से मतगणना हो इसलिए सबसे ज्यादा टेबल यहां लगाई गईं
बैरसिया और भोपाल दक्षिण-पश्चिम में 17 राउंड, भोपाल मध्य और हुजूर में 18 राउंड

 

mpelection2023.png

Hindi News/ Bhopal / MP Election Results live: 2003 के बाद भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 2023 में सबसे ज्यादा सीटें

ट्रेंडिंग वीडियो