scriptLok Sabha Chunav 2024- 7 मई को तीसरे चरण का मतदान, यहां देखें पूरा शेड्यूल | Lok Sabha elections 2024- When and where will the voting take place, see the complete time table of the elections here | Patrika News
भोपाल

Lok Sabha Chunav 2024- 7 मई को तीसरे चरण का मतदान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

lok sabha chunav 2024 date and month- मध्यप्रदेश में 29 सीटों के लिए होने वाले हैं चुनाव…।

भोपालApr 29, 2024 / 11:03 am

Manish Gite

loksabha-election.png

Lok Sabha Election schedule 2024: Check voting dates, full schedule

 

Lok Sabha General Elections 2024 dates- मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर होने वाले आम चुनाव चार चरणों में हो रहे हैं। दो चरणों का चुनाव हो गया है। पहला चरण 19 अप्रैल और दूसरा चरण 26 अप्रैल को हुआ। इसके बाद अब तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा और चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। जबकि देश में सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। चार जून को सभी चरणों का रिजल्ट एक साथ जारी हो जाएगा। खास बात यह है कि सुबह 10.30 बजे तक साफ हो जाएगा कि देश में किस पार्टी को बहुमत मिलने वाला है।

 

मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। इनमें से एक सीट कांग्रेस के पास है, जबकि 28 सीटें भाजपा के पास है। मध्यप्रदेश में चार चरणों में मतदान हो रहा है। मतदान के पहले चरण की शुरुआत 19 अप्रेल से हुई थी। जबकि अब दूसरा चरण 26 अप्रैल को हुआ है। दोनों ही चरणों में वोट प्रतिशत कम होने से राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ गई है। 

 पहला चरण — 19 अप्रेल

सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा में होगा मतदान।

दूसरा चरण— 26 अप्रेल

टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल

तीसरा चरण— 7 मई

मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़
चौथा चरण— 13 मई

देवास, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन, खंडवा

 

 

 

मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं, जिन पर चुनाव होने वाले हैं। वर्तमान में 28 सीटों पर भाजपा का कब्जा है, जबकि एक सीट पर कांग्रेस के नकुलनाथ सांसद हैं। भाजपा इस बार पूरी 29 सीटें जीतने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस भी अपने पक्ष में माहौल बना रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी कई राज्यों के साथ ही मध्यप्रदेश से भी गुजरेगी। लोकसभा के चुनाव में 543 सांसद चुनकर आएंगे। पिछली बार 2019 में हुए आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटें जीती थीं और अपने पूर्ण बहुमत को बरकरार रखा था। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें जीती थीं।

 

लगातार बढ़ रहे हैं मतदाता 

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के वक्त मध्यप्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 59 लाख 98 हजार 370 थी। इनमें 28790967 पुरुष मतदाता और 27206136 महिला मतदाता थे। थर्ड जेंडर की संख्या 1267 थे। इसके साथ ही राज्य में 75 हजार 326 सेवा मतदाता थे। राज्य में कुल 5 लाख 03 हजार 564 दिव्यांग मतदाता भी हैं। चुनाव आयोग ने 8 फरवरी तक मतदाता सूची का काम पूरा करने का टारगेट रखा गया था। इसके बाद 18 साल पूरे कर चुके नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए।

Home / Bhopal / Lok Sabha Chunav 2024- 7 मई को तीसरे चरण का मतदान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो