scriptLadli Behna Yojna : लाड़ली बहनों के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने भी जल्द खातों में आएंगे पैसे | ladli behna yojna update may month the 12 installment again 1250 rupees come in account soon | Patrika News
भोपाल

Ladli Behna Yojna : लाड़ली बहनों के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने भी जल्द खातों में आएंगे पैसे

Ladli Behna Yojna : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को है। चुनाव को देखते हुए लाड़ली बहनों की किस्त तय समय से पहले आ सकती है।

भोपालMay 01, 2024 / 02:37 pm

Himanshu Singh

ladli behna
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मई महीने में लाड़ली बहना योजना की 12वीं किस्त आने वाली है। अब फिर से बहनों के खातों में 1250 रुपए आएंगे। जानकारी के मुताबिक, मार्च और अप्रैल की तरह इस मई में भी 10 तारीख से पहले खातों में पैसे आएंगे।
जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी लाड़ली बहनों के खाते में तय समय से पहले पैसे आएंगे। हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। लेकिन 2023 विधानसभा चुनाव में 10 अक्टूबर की जगह 4 अक्टूबर को खातों में पैसे डाल दिए गए थे। वहीं साल 2024 में मार्च और अप्रैल में त्योहार होने का कारण जल्दी किस्त जारी कर दी गई थी।

मई 2023 में लाड़ली बहना योजना की हुई थी शुरूआत


लाड़ली बहना योजना पूर्व की शिवराज सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 साल से विवाहित महिलाओं को 1000 हजार रुपए देने का फैसला किया गया था। इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। इसके बाद रक्षाबंधन 2023 में महिलाओं की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई थी। इस योजन के तहत लाड़ली बहनों को साल के 15000 हजार रुपए मिलेंगे।

Home / Bhopal / Ladli Behna Yojna : लाड़ली बहनों के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने भी जल्द खातों में आएंगे पैसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो