bell-icon-header
भोपाल

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : कई ट्रेनें निरस्त, एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के रूट भी बदले

भोपाल रेल मंडल से होकर इस रास्ते से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है। आइये देखें रेलवे के बदलाव की पूरी लिस्ट।

भोपालNov 24, 2023 / 04:25 pm

Faiz

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : कई ट्रेनें निरस्त, एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के रूट भी बदले

उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग के जरिए शुरु हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। जबकि भोपाल रेल मंडल से होकर इस रास्ते से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है। ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले ये चेक कर लें कि आखिर कौन-कौन सी ट्रेनें किन किन दिनों में निरस्त रहेंगी।

 

यह भी पढ़ें- अब भोपाल के 692 इलाकों में एक साथ चलेगा बुल्डोजर, NGT की फटकार के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन


रेलवे ने इन ट्रेनों के मार्ग बदले

1- गाड़ी नंबर 11077 पुणे-जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस दिनांक 26 और 27 नवंबर 2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद – नई दिल्ली होकर गन्तव्य तक पहुंचेगी।

2- गाड़ी नंबर 11078 जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस दिनांक 26 और 27 नवंबर 2023 को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग नई दिल्ली-मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर गन्तव्य तक पहुंचेगी।

3- गाड़ी नंबर 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस दिनांक 26 और 27 नवंबर 2023 को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर गन्तव्य तक पहुंचेगी।

4- गाड़ी नंबर 12716 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस दिनांक 27 और 28 नवंबर 2023 को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग नई दिल्ली-मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर गन्तव्य तक पहुंचेगी।

5- गाड़ी नंबर 12137 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-फिरोजपुर छावनी पंजाब मेल दिनांक 21 से 27 जनवरी 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर गन्तव्य तक पहुंचेगी।

6- गाड़ी नंबर 12138 फिरोजपुर छावनी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंजाब मेल दिनांक 21 से 27 जनवरी 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग नई दिल्ली-मथुरा -आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली – गाजियाबाद – मितावली – आगरा छावनी होकर गन्तव्य तक पहुंचेगी।

7- गाड़ी नंबर 12617 एर्नाकुलम – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 9 जनवरी से 3 फरवरी 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी – मथुरा – हजरत निजामुद्दीन के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी – मितावली – गाजियाबाद होकर हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

8- गाड़ी नंबर 12618 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस दिनांक 11 जनवरी से 5 फरवरी 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग हजरत निजामुद्दीन – मथुरा – आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया हजरत निजामुद्दीन – गाजियाबाद – मितावली – आगरा छावनी होकर गन्तव्य तक पहुंचेगी।

9- गाड़ी नंबर 12621 डॉ.एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल – नई दिल्ली एक्सप्रेस दिनांक 20 जनवरी से 3 फरवरी 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी – मथुरा – नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी – मितावली – गाजियाबाद होकर नई दिल्ली पहुंचेगी।

10- गाड़ी नंबर 12622 नई दिल्ली – डॉ.एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल एक्सप्रेस दिनांक 22 जनवरी से 5 फरवरी 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग नई दिल्ली – मथुरा – आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली – गाजियाबाद – मितावली – आगरा छावनी होकर गन्तव्य तक पहुंचेगी।

11- गाड़ी नंबर 12721 हैदराबाद डेकन – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 9 जनवरी 2024 से 3 फरवरी 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी – मथुरा – हजरत निजामुद्दीन के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी – मितावली – गाजियाबाद होकर हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

12- गाड़ी नंबर 12722 हजरत निजामुद्दीन – हैदराबाद डेकन एक्सप्रेस दिनांक 10 जनवरी 2024 से 4 फरवरी 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग हजरत निजामुद्दीन – मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया हजरत निजामुद्दीन – गाजियाबाद – मितावली – आगरा छावनी होकर गन्तव्य तक पहुंचेगी।

13- गाड़ी नंबर 22126 अमृतसर – नागपुर एक्सप्रेस दिनांक 27 नवंबर 2023 को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग नई दिल्ली – मथुरा – आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली – गाजियाबाद – मितावली – आगरा छावनी होकर गन्तव्य तक पहुंचेगी।

Hindi News / Bhopal / रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : कई ट्रेनें निरस्त, एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के रूट भी बदले

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.