दीपावली पर मिलेंगी इतनी छुट्टियां
दीपावली पर लगातार चार छुट्टियां मिलेंगी। इसमें 31 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी रहेगी। उसके दूसरे दिन 1 नवंबर को पूरे भोपाल जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसी क्रम में 2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। इसी तरह दिसंबर महीने की 3 तारीख को भोपाल शहर के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दिन भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस है।