script904 करोड़ में चौड़ा होगा दो राज्यों को जोड़नेवाला यह हाईवे, बनेगी फोरलेन सड़क-सरपट दौड़ेंगे वाहन | Highway connecting two states will be widened in 904 crores | Patrika News
भोपाल

904 करोड़ में चौड़ा होगा दो राज्यों को जोड़नेवाला यह हाईवे, बनेगी फोरलेन सड़क-सरपट दौड़ेंगे वाहन

Highway connecting two states will be widened in 904 crores 904 करोड में चौडा होगा दो राज्यों को जोडनेवाला हाईवे

भोपालOct 25, 2024 / 03:49 pm

deepak deewan

Highway connecting two states will be widened in 904 crores

Highway connecting two states will be widened in 904 crores

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दो राज्यों के लोगों का सफर आसान बनाने के लिए बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय मंत्री ने राज्यों को जोड़नेवाली सड़क को चौड़ी करने का ऐलान किया है। इसके लिए करीब 904 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में ट्वीट भी किया। केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के बाद एमपी के सीएम मोहन यादव ने भी ट्वीट कर नई फोरलेन की जानकारी दी।
मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 146 को चौड़ा किया जा रहा है। खास बात यह है कि एनएच के जिस हिस्से को अपग्रेड किया जा रहा है वह दो राज्यों-एमपी की राजधानी भोपाल और यूपी के महानगर कानपुर को जोड़नेवाले कॉरिडोर के अंतर्गत आता है।
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana – लाड़ली बहनों को 1250 रुपए के साथ 5 हजार की प्रोत्साहन राशि भी, सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा

एमपी में एनएच 149 के ग्यारसपुर से राहतगढ़ खंड को 4-लेन किया जा रहा है। इसके अपग्रेड और विकास के लिए 903.44 करोड़ रुपए की लागत की योजना को मंजूरी दे दी गई है।
एनएच का यह मार्गखंड भोपाल-कानपुर कॉरिडोर का एक हिस्सा है। इस रोड को फोरलेन कर चौड़ी करने से क्षेत्रीय व्यापार, वाणिज्य को तो बढ़ावा मिलेगा ही, नए सामाजिक और आर्थिक अवसर भी निर्मित होंगे। परियोजना से कनेक्टिविटी तो मजबूत होगी ही, इससे क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्यारसपुर से राहतगढ़ रोड को 4-लेन करने से इलाके की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा जिससे लोगों के जीवनस्तर में भी सुधार होगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ग्यारसपुर से राहतगढ़ रोड को फोरलेन बनाने के संबंध में ट्वीट किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर बताया कि इसके लिए राशि मंजूर कर दी गई है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ट्वीट के बाद सीएम मोहन यादव ने उन्हें आभार ज्ञापित किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-
मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए नित नई सौगातें देने के लिए आपका ह्रदय से आभार…

राष्ट्रीय राजमार्ग-146 के ग्यारसपुर से राहतगढ़ खंड को 4-लेन में अपग्रेड व विकास करने हेतु 903.44 करोड़ रुपए की मंजूरी निश्चित ही इस क्षेत्र के साथ प्रदेश की प्रगति में नया अध्याय होगा।
प्रदेशवासियों के तरफ से आपका अभिनंदन करता हूँ।

Hindi News / Bhopal / 904 करोड़ में चौड़ा होगा दो राज्यों को जोड़नेवाला यह हाईवे, बनेगी फोरलेन सड़क-सरपट दौड़ेंगे वाहन

ट्रेंडिंग वीडियो