2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सबसे तेज बरसात, 2 घंटों में ही गिर गया 3 इंच पानी, आंधी पानी में घायल होकर 7 लोग पहुंचे अस्पताल

जोरदार बरसात के कारण शहर पानी में मानो डूब गया। इस दौरान 3 इंच पानी गिरा जोकि सबसे तेज बरसात रही। देर रात तक जबलपुर जिले में भी सवा इंच बारिश हुई। ग्वालियर, जबलपुर खजुराहो, भिंड, रायसेन, गुना और मंडला में भी जोरदार बारिश हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
nadi_bpl.png

भोपाल. एमपी में मानसून की जबर्दस्त एंट्री हुई है। मानसून की रफ़्तार इतनी तेज है कि दस्तक देने के बाद महज 24 घंटों में ही पूरा एमपी कवर कर लिया। रविवार को राजधानी भोपाल में भी खूब पानी बरसा। यहां सीजन की अब तक सबसे तेज बारिश हुई। इधर दमोह में आंधी पानी के कारण 7 लोग अस्पताल पहुंच गए।

राजधानी भोपाल में रातभर से पानी बरस रहा है। रविवार शाम को तो बेहद तेज बरसात हुई। शाम 6.30 बजे से रात 8.30 बजे तक जोरदार बरसात के कारण शहर पानी में मानो डूब गया। इस दौरान 3 इंच पानी गिरा जोकि सबसे तेज बरसात रही। देर रात तक जबलपुर जिले में भी सवा इंच बारिश हुई। ग्वालियर, जबलपुर खजुराहो, भिंड, रायसेन, गुना और मंडला में भी जोरदार बारिश हुई।

एमपी में करीब 10 साल बाद ऐसी स्थिति बनी है जब महज 24 घंटों में ही पूरे प्रदेश में मानसून आ गया। पूरे एमपी में झमाझम बरसात हुई। अगले 5 दिनों तक अच्छी बरसात का अनुमान जताया जा रहा है जबकि दो दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इधर दमोह में तेज हवा और बरसात के कारण शादी का टेंट गिरने से 7 लोग घायल हो गए। घायलों को दमोह के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां एक की हालत गंभीर है। डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि गंभीर घायल को जबलपुर रेफर किया है।

जानकारी के अनुसार जबलपुर नाका चौकी के पास के मैरिज गार्डन में शादी कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान चली आंधी से टेंट गिर गया जिससे कुछ लोगा घायल हो गए। इनमें से 7 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

Story Loader