8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, इस महीने हट सकता है ट्रांसफर से बैन

mp news: सामान्य प्रशासन विभाग ने ट्रांसफर पॉलिसी 2025 बनाकर तैयार की, इसी महीने कैबिनेट में लाने की तैयारी...।

2 min read
Google source verification
transfer

mp news: मध्यप्रदेश में लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर है। मध्यप्रदेश में जल्द ही तबादलों पर लगा बैन हट सकता है। सामान्य प्रशासन विभाग ने ट्रांसफर पॉलिसी 2025 तैयार कर ली है और सीएम मोहन यादव की सलाह पर इसमें कुछ आंशिक बदलाव कर इसे अप्रैल के ही महीने में कैबिनेट में लाने की तैयारी है। बता दें कि मध्यप्रदेश में बीते 3 साल से तबादलों पर बैन लगा हुआ है।

इसी महीने हट सकता है बैन !

जानकारी के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला नीति 2025 तैयार कर ली है। इसे इस माह के अंत तक राज्य शासन की मंजूरी के लिए कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही प्रदेश में तबादलों पर लगा बैन हटाया जा सकता है। पॉलिसी के अनुसार करीब 15 दिन से एक महीने तक तबादलों से प्रतिबंध हटाया जा सकता है। बता दें कि आखिरी बार तबादला नीति 2021-22 में लागू की गई थी।

यह भी पढ़ें- एमपी में चाय के थर्मस में रिश्वत के नोट ले रहा था बीआरसी, लोकायुक्त ने पकड़ा

ऐसी हो सकती है तबादला नीति !


--- मंत्रियों को उनके विभाग के कर्मचारियों के तबादले के अधिकार होंगे।
--- जिले के अंदर ट्रांसफर करने का अधिकार प्रभारी मंत्री को दिया जाएगा।
--- जिले के बाहर ट्रांसफर विभागीय मंत्रियों की अनुशंसा पर होंगे
--- राजपत्रित अधिकारियों का तबादला करने के लिए सीएम समन्वय की प्रक्रिया अपनानी होगी।
--- 3 साल से ज्यादा समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाएगा उन्हें दूसरे जिले में भी भेजा जाएगा।
--- किसी भी विभाग में अधिकतम 10 फीसदी कर्मचारियों के तबादले ही हो सकेंगे।
--- स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से जुड़े तबादलों में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें- 2300 किमी. का सफर कर प्रेमी से मिलने दो बच्चों के साथ आई प्रेमिका…